फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC gave ultimatum to PCB Accept Hybrid Model or Champions Trophy will happen without Pakistan

Champions Trophy: हाइब्रिड मॉडल में होगी चैंपियंस ट्रॉफी! ICC ने दिया PCB को अल्टीमेटम, कहा- मानो नहीं तो..

Fri, 29 Nov 2024 10:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 29 Nov 2024 10:27 PM IST
सार

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कहा कि वह या तो अगले वर्ष चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करे या फिर प्रतियोगिता से बाहर होने के लिए तैयार रहे।

विज्ञापन
ICC gave ultimatum to PCB Accept Hybrid Model or Champions Trophy will happen without Pakistan
मोहसिन नकवी - फोटो : PCB

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अल्टीमेटम दे दिया है। परिषद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से कहा कि वह या तो अगले वर्ष चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करे या फिर प्रतियोगिता से बाहर होने के लिए तैयार रहे। पीसीबी के अड़ियल रुख के कारण ही शुक्रवार को कार्यकारी बोर्ड की बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन

पीसीबी को हर हाल में भरनी होगी हाइब्रिड मॉडल पर हामी
अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है, लेकिन आईसीसी ने अब तक इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पहले ही भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा पर भेजने से इनकार कर चुका है। वहीं, पीसीबी भी अब तक हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी नहीं हुआ है। इस गतिरोध के बीच आईसीसी ने शुक्रवार को सभी बोर्ड की बैठक बुलाई, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम और वेन्यू पर चर्चा हुई। लेकिन कोई फैसला नहीं लिया जा सका। इस बैठक को अगले दिन के लिए टाल दिया गया। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई को आईसीसी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अगर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी होते हैं तो शनिवार को बैठक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नकवी को मिला आईसीसी का अल्टीमेटम
पीटीआई को आईसीसी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, "देखिए, कोई भी प्रसारणकर्ता आईसीसी के किसी ऐसे कार्यक्रम को एक पैसा भी नहीं देगा जिसमें भारत शामिल न हो और यहां तक कि पाकिस्तान भी यह जानता है। शनिवार को आईसीसी की बैठक तभी होगी जब मोहसिन नकवी हाइब्रिड मॉडल से सहमत होंगे।"

सूत्र ने आगे कहा, "यदि ऐसा नहीं होता है तो आईसीसी बोर्ड को टूर्नामेंट को पूरी तरह से किसी अन्य देश में स्थानांतरित करना पड़ सकता है (यह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी हो सकता है) लेकिन यह पाकिस्तान के बिना आयोजित किया जाएगा।"
विज्ञापन

जय शाह के कार्यभार संभालने से पहले हुई बैठक
शुक्रवार की बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान प्रमुख ग्रेग बार्कले की गैरमौजूदगी में उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा ने की। इस दौरान पीसीबी चीफ नकवी ने अपना पक्ष रखा। आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश के एक वरिष्ठ प्रशासक, जो बोर्ड का भी हिस्सा हैं, उन्होंने पीटीआई को बताया, "सभी पक्ष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सकारात्मक समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि बोर्ड शनिवार को फिर से बैठक करेगा और अगले कुछ दिनों तक ये बैठकें जारी रहेंगी।" बता दें कि, अगले महीने की शुरुआत में नए अध्यक्ष जय शाह द्वारा कार्यभार संभालने से पहले यह बार्कले की अंतिम आधिकारिक बैठक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed