फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc decided traditional program for world cup final

विवादों के बीच आईसीसी ने कराया वर्ल्ड कप समापन कार्यक्रम

Mon, 04 Apr 2016 12:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Apr 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
icc decided traditional program for world cup final
- फोटो : getty

आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उद्घाटन समारोह तो नहीं कराया, लेकिन फाइनल में विरोध के बावजूद समापन समारोह के लिए कमर कस ली थी। शहर में हुई पुल दुर्घटना के चलते क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की ओर से आईसीसी से मांग की गई थी कि फाइनल के ब्रेक के दौरान होने वाले रंगारंग समारोह को रद्द कर दिया, लेकिन आईसीसी ने इससे इंकार कर दिया।

विज्ञापन


आईसीसी का तर्क था कि समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, इससे उनके नुकसान होगा। वहीं सीएबी ने फाइनल में उतरने वाली दोनों टीमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड से प्रार्थना की कि पुल में मारे गए लोगों को श्रृद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमें रविवार को बांह में काली पट्टियां बांधकर उतरे। दोनों ही टीमों की ओर से इस बारे में भी कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन


आईसीसी ने पुरुषों के फाइनल की एक पारी समाप्त होने के बाद तकरीबन 10 मिनटों का रंगारंग समारोह रखा, जिसमें तनुश्री शंकर का डांस ग्रुप, तबला वादक विक्रम घोष और सरोद वादक अयान-अमान अली कान की जुगलबंदी का कार्यक्रम रखा गया। मैच से पहले पूर्व आईसीसी चेयरमैन जगमोहन डालमिया पर पांच मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रंगारंग समारोह को लेकर सीएबी ने आपत्ति जताई थी। राज्य सरकार को भी इस कार्यक्रम के बारे में मालूम है, लेकिन उनकी ओर से इसे रद्द करने के लिए आईसीसी से कोई बात नहीं की गई है। समारोह की ईडन गार्डन में शाम को रिहर्सल भी कराई गई। वहीं मु यमंत्री ममता बनर्जी को फाइनल के लिए आमंत्रित किया गया है।

वेस्टइंडीज में दम तोड़ती क्रिकेट के लिए वरदान बना साल

icc decided traditional program for world cup final

कभी दुनिया की क्रिकेट पर एकक्षत्र राज्य करने वाले वेस्टइंडीज की क्रिकेट पिछले कई सालों से दम तोड़ रही है, लेकिन यह साल कैरेबियाई द्वीपों के लिए वरदान बन गया है।

पहले बांग्लादेश में भारत को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतना और अब पुरुष, महिला टीमों का टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed