फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc cricket world cup 2023 stadiums all you need to know Eden Gardens Wankhede Narendra Modi Stadium

World Cup: हिमालय की पहाड़ी से समुद्र तट तक, इन 10 मैदानों पर होंगे विश्व कप के मैच, जानें इनके बारे में सबकुछ

Mon, 02 Oct 2023 04:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 02 Oct 2023 04:27 PM IST
सार

ICC Cricket World Cup 2023 Stadiums: विश्व कप के मैचों का आयोजन 10 मैदानों पर होगा। दक्षिण में समुद्र तट के किनारे बसे चेन्नई से लेकर उत्तर में हिमालय की गोद में स्थित धर्मशाला तक और पूर्व में कोलकाता से लेकर पश्चिम में अहमदाबाद तक, विश्व कप की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी।

विज्ञापन
icc cricket world cup 2023 stadiums all you need to know Eden Gardens Wankhede Narendra Modi Stadium
विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण की शुरुआत तीन दिन बाद होनी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच अक्तूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। इसी मैदान पर 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा। विश्व कप के मैचों का आयोजन 10 मैदानों पर होगा। दक्षिण में समुद्र तट के किनारे बसे चेन्नई से लेकर उत्तर में हिमालय की गोद में स्थित धर्मशाला तक और पूर्व में कोलकाता से लेकर पश्चिम में अहमदाबाद तक, विश्व कप की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी।
विज्ञापन


हम आपको यहां विश्व कप के लिए इस्तेमाल होने वाले 10 मैदानों के बारे में सबकुछ बता रहे हैं...

अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

icc cricket world cup 2023 stadiums all you need to know Eden Gardens Wankhede Narendra Modi Stadium
अरुण जेटली स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
देश के सबसे पुराने क्रिकेट स्टेडियमों में से एक और भारतीय राजधानी के केंद्र में स्थित अरुण जेटली स्टेडियम इस बार पांच मैचों की मेजबानी करेगा। भारत ने तीन बार विश्व कप की मेजबानी (1987, 1996 और 2011) की है और हर बार इस इस स्टेडियम को विश्व कप के मैच मिले हैं। इसका उद्घाटन 1883 में हुआ था। पहले इस स्टेडियन का नाम फिरोज शाह कोटला स्टेडियम था। 2019 में इसका नाम दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम पर रखा गया था।

दर्शक क्षमता: 55,000
विश्व कप के मैच: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (सात अक्तूबर), भारत बनाम अफगानिस्तान (11 अक्तूबर), इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (15 अक्तूबर), ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड (25 अक्तूबर), बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (छह नवंबर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

icc cricket world cup 2023 stadiums all you need to know Eden Gardens Wankhede Narendra Modi Stadium
वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई - फोटो : ट्विटर
मुंबई के इस स्टेडियम का नाम जब भी लिया जाता है तो भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा 2011 विश्व कप के फाइनल में लगाया गया अंतिम छक्के की याद आ जाती है। श्रीलंका के नुवान कुलसेखरा की गेंद को उन्होंने छक्का मारकर भारत को विश्व कप में जीत दिलाई थी। भारत की "क्रिकेट राजधानी" कही जानी वाली शहर में इस स्टेडियम का उद्घाटन 1974 में हुआ था।

दर्शक क्षमता: 33,000
विश्व कप के मैच: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (21 अक्तूबर), दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (24 अक्तूबर), भारत बनाम श्रीलंका (दो नवंबर), ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान (सात नवंबर), पहला सेमीफाइनल (15 नवंबर)।
विज्ञापन

मुथैया अन्नामलाई (एमए) चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

icc cricket world cup 2023 stadiums all you need to know Eden Gardens Wankhede Narendra Modi Stadium
चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : ट्विटर
बंगाल की खाड़ी के किनारे बसे चेन्नई के मरीना बीच के करीब स्थित एम ए चिदंबरम स्टेडियम का उद्घाटन 1916 में हुआ था। यह आईपीएल की सफल टीमों में एक चेन्नई सुपरकिंग्स का होमग्राउंड भी है। उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। इसे चेपॉक स्टेडियम के नाम भी से जाना जाता है। यहां की पिच स्पिनरों के लिए मददगार होती है। 

दर्शक क्षमता: 38,000
विश्व कप के मैच: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (आठ अक्तूबर), न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (13 अक्तूबर), न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान (18 अक्तूबर), पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (23 अक्तूबर), पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (27 अक्तूबर)।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

icc cricket world cup 2023 stadiums all you need to know Eden Gardens Wankhede Narendra Modi Stadium
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद - फोटो : IPL/BCCI
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम इस बार विश्व कप में पांच मैचों की मेजबानी करेगा। यहां उद्घाटन और फाइनल मैच के अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला भी खेला जाएगा। इसे पहले मोटेरा स्टेडियम या सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम कहा जाता था। इसका उद्घाटन 1983 में हुआ था। 2021 में जीर्णोद्धार के बाद इसका नाम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रख दिया गया और वहां के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स रखा गया। इसमें कई अन्य खेलों के मैदान और कोर्ट शामिल हैं।

दर्शक क्षमता: 132,000
विश्व कप के मैच: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (पांच अक्तूबर), भारत बनाम पाकिस्तान (14 अक्तूबर), इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (चार नवंबर), दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (10 नवंबर), फाइनल (19 नवंबर)।

ईडन गार्डन्स, कोलकाता

icc cricket world cup 2023 stadiums all you need to know Eden Gardens Wankhede Narendra Modi Stadium
ईडन गार्डन्स - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता में हुगली नदी के किनारे स्थित ईडन गार्डन्स का उद्घाटन 1864 में हुआ था। यह दुनिया के सबसे पुराने क्रिकेट मैदानों में से एक है और इसने 1987 विश्व कप फाइनल सहित सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी की है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने इसे "उपमहाद्वीप का लॉर्ड्स" कहा था। 1987 तक इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 40 हजार थी। उसके बाद एक लाख हो गई। 2010 के बाद से यहां की दर्शक क्षमता कम हुई। बंगाल क्रिकेट संघ की योजना है कि जल्द ही स्टेडियम की दर्शक क्षमता एक लाख तक पहुंचाई जाए।

दर्शक क्षमता: 66,000
विश्व कप के मैच: नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश (28 अक्तूबर), पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (31 अक्तूबर), भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (पांच नवंबर), इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (11 नवंबर), दूसरा सेमीफाइनल (16 नवंबर)।
 

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे

icc cricket world cup 2023 stadiums all you need to know Eden Gardens Wankhede Narendra Modi Stadium
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के पुणे जिले के गहुंजे क्षेत्र में स्थित यह स्टेडियम नौ अक्तूबर को पहली बार विश्व कप मैच की मेजबानी करने के लिए तैयार है। यहां भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला भी खेला जाएगा। इसका उद्घाटन 2012 में हुआ था। इस मैदान का डिजाइन प्रसिद्ध ब्रिटिश वास्तुकार सर माइकल हॉपकिंस द्वारा किया गया था। उन्होंने ही यूनाइटेड किंगडम के हैम्पशायर में रोज बाउल क्रिकेट मैदान की योजना भी बनाई थी।

दर्शक क्षमता: 37,000
विश्व कप के मैच: भारत बनाम बांग्लादेश (19 अक्तूबर), अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (30 अक्तूबर), न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (एक नवंबर), इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड (आठ नवंबर), ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (11 नवंबर)।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बंगलूरू

icc cricket world cup 2023 stadiums all you need to know Eden Gardens Wankhede Narendra Modi Stadium
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष के नाम पर रखा गया एम चिन्नास्वामी स्टेडियम कई यादगार वनडे, टेस्ट और टी20 खेलों का मैदान रहा है। इसका उद्घाटन 1972 में हुआ था। 2011 विश्व कप में आयरलैंड के केविन ओ'ब्रायन ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों पर शतक बनाया। यह मैदान भारत का पहला क्रिकेट स्टेडियम है जिसमें बिजली उत्पन्न करने के लिए सौर पैनलों का उपयोग किया गया था।

दर्शक क्षमता: 40,000
विश्व कप के मैच: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (20 अक्तूबर), इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (26 अक्तूबर), न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (चार नवंबर), न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (नौ नवंबर), भारत बनाम नीदरलैंड (12 नवंबर)।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला

icc cricket world cup 2023 stadiums all you need to know Eden Gardens Wankhede Narendra Modi Stadium
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का उद्घाटन 2003 में किया गया था। यह हिमालय की पहाड़ियों के बीच में स्थित है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध, धर्मशाला को विश्व स्तर पर तिब्बत के दलाई लामा के निवास के रूप में मान्यता प्राप्त है, जो इसके सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाता है। यह विश्व कप में इस्तेमाल होने वाला सबसे छोटा स्टेडियम है।

दर्शक क्षमता: 23,000
विश्व कप के मैच: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (सात अक्तूबर), इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (10 अक्तूबर), दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड (17 अक्तूबर), भारत बनाम न्यूजीलैंड (22 अक्तूबर), ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (28 अक्तूबर)।

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद

icc cricket world cup 2023 stadiums all you need to know Eden Gardens Wankhede Narendra Modi Stadium
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के उप्पल स्थित इस मैदान को हैदराबाद क्रिकेट स्टेडियम के रूप में भी जाना जाता है। इसका नाम पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी  के नाम पर रखा गया है। इसका उद्घाटन 2005 में हुआ था।

दर्शक क्षमता: 55,000
विश्व कप के मैच: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड (छह अक्तूबर), न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड (नौ अक्तूबर), पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (10 अक्तूबर)।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ

icc cricket world cup 2023 stadiums all you need to know Eden Gardens Wankhede Narendra Modi Stadium
लखनऊ का इकाना स्टेडियम। - फोटो : सोशल मीडिया
इकाना आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स का घरेलू मैदान है। यह लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में स्थित है। इस स्थल का नाम पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। इसका उद्घाटन 2017 में हुआ था। 

दर्शक क्षमता: 50,000
विश्व कप के मैच: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (12 अक्तूबर), ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (16 अक्तूबर), नीदरलैंड बनाम श्रीलंका (21 अक्तूबर), भारत बनाम इंग्लैंड (29 अक्तूबर), नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान (तीन नवंबर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed