फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Champions Trophy List of Player of the Tournament and Player of the Match Winners Record Since 1998

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के हर संस्करण के प्लेयर ऑफ द फाइनल और टूर्नामेंट, इन कप्तानों ने अब तक उठाई ट्रॉफी

Sun, 09 Mar 2025 10:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Mar 2025 10:24 PM IST
सार

अब तक छह खिलाड़ियों ने प्लेयर ऑफ द फाइनल का अवॉर्ड जीता है। छह खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला है। आइए हम जानते हैं कि किस साल किसे कौन सा अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन
ICC Champions Trophy List of Player of the Tournament and Player of the Match Winners Record Since 1998
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 251 रन बनाए। जवाब में भारत ने छह गेंदों के शेष रहते चार विकेट से जीत दर्ज की। यह चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण था। अब तक नौ कप्तानों ने यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई है। वहीं, अब तक सात खिलाड़ियों ने प्लेयर ऑफ द फाइनल का अवॉर्ड जीता है। सात खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला है। आइए हम जानते हैं कि किस साल किसे कौन सा अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन

अब तक ट्रॉफी उठाने वाले कप्तान
1998 में बांग्लादेश में खेले गए टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराकर चैंपियन बनी थी। तब हैंसी क्रोन्जे टीम के कप्तान थे और उन्होंने ट्रॉफी उठाई थी। साल 2000 में केन्या में खेले गए टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने भारत को फाइनल में चार विकेट से हराया था। तब न्यूजीलैंड के कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग थे और उन्होंने ट्रॉफी उठाई थी। साल 2002 में श्रीलंका में टूर्नामेंट खेला गया था। हालांकि, बारिश के कारण फाइनल धुल गया था और भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता बने थे। तब भारत के कप्तान सौरव गांगुली और श्रीलंका के कप्तान सनथ जयसूर्या थे।

साल 2004 में चैंपियंस ट्रॉफी इंग्लैंड की मेजबानी में खेला गया था। फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को दो विकेट से हराया था। तब वेस्टइंडीज की कप्तानी कर रहे ब्रायन लारा ने ट्रॉफी उठाई थी। साल 2006 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से शिकस्त दी थी। तब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग थे। फिर साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टूर्नामेंट में भी रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी उठाई थी। फाइनल में कंगारुओं ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी थी। साल 2013 में इंग्लैंड में खेले गए टूर्नामेंट में फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को पांच रन से हराया था। तब धोनी ने ट्रॉफी उठाई थी। वहीं, 2017 में इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले गए टूर्नामेंट में फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराया था। तब पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद थे। 2025 में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब जीता। रोहित शर्मा टीम के कप्तान रहे।

हर संस्करण की विजेता टीम

साल मेजबान विजेता कप्तान उपविजेता
1998 बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका हेन्स क्रोन्जे वेस्टइंडीज
2000 केन्या न्यूजीलैंड स्टीफन फ्लेमिंग भारत
2002 श्रीलंका भारत/श्रीलंका
(संयुक्त विजेता)
सौरव गांगुली/
सनथ जयसूर्या
--
2004 इंग्लैंड वेस्टइंडीज ब्रायन लारा इंग्लैंड
2006 भारत ऑस्ट्रेलिया रिकी पोंटिंग वेस्टइंडीज
2009 दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया रिकी पोंटिंग न्यूजीलैंड
2013 इंग्लैंड-वेल्स भारत एमएस धोनी इंग्लैंड
2017 इंग्लैंड-वेल्स पाकिस्तान सरफराज अहमद भारत
2025 पाकिस्तान/यूएई भारत रोहित शर्मा न्यूजीलैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
साल 2002 में बारिश की वजह से मैच धुलने की वजह से प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड नहीं दिया गया था। वहीं, साल 2000 में भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड नहीं दिया गया था। साल 1998 में दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। वहीं, साल 2000 में न्यूजीलैंड के क्रिस केयर्न्स को प्लेयर ऑफ द फाइनल अवॉर्ड दिया गया था।

साल 2004 में वेस्टइंडीज के इयान ब्रैडशॉ प्लेयर ऑफ द फाइनल रहे थे, जबकि रामनरेश सरवन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया था। साल 2006 में शेन वॉटसन प्लेयर ऑफ द फाइनल और क्रिस गेल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। साल 2009 में भी वॉटसन को ही प्लेयर ऑफ द फाइनल अवॉर्ड दिया गया था। वहीं, कप्तान रिकी पोंटिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। साल 2013 में भारत के रवींद्र जडेजा प्लेयर ऑफ द फाइनल, जबकि शिखर धवन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। 2017 में फखर जमां को प्लेयर ऑफ द फाइनल और हसन अली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया था। 2025 में रोहित को 76 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और रचिन रवींद्र को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड दिया गया।
 

हर संस्करण के प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

साल प्लेयर ऑफ द फाइनल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
1998 जैक कैलिस जैक कैलिस
2000 क्रिस केयर्न्स कोई नहीं
2002 सनथ जयसूर्या कोई नहीं
2004 इयान ब्रैडशॉ रामनरेश सरवन
2006 शेन वॉटसन क्रिस गेल
2009 शेन वॉटसन रिकी पोंटिंग
2013 रवींद्र जडेजा शिखर धवन
2017 फखर जमां हसन अली
2025 रोहित शर्मा रचिन रवींद्र 
विज्ञापन

हर संस्करण के सबसे ज्यादा रन और विकेट वाले खिलाड़ी
बात करें हर संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की तो साल 1998 में वेस्टइंडीज के फिलो वालेस ने सबसे ज्यादा 221 रन बनाए थे, जबकि जैक कैलिस ने सबसे ज्यादा आठ विकेट झटके थे। साल 2000 में सौरव गांगुली ने सबसे ज्यादा 348 रन बनाए थे, जबकि वेंकटेश प्रसाद ने सबसे ज्यादा आठ विकेट झटके थे। साल 2002 में वीरेंद्र सहवाग ने सबसे ज्यादा 271 रन बनाए थे, जबकि मुथैया मुरलीधरन ने सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए थे। साल 2004 में इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक ने सबसे ज्यादा 261 रन बनाए थे, जबकि एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने सबसे ज्यादा नौ विकेट लिए थे।

साल 2006 में क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 474 रन बनाए, जबकि जेरोम टेलर ने सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए थे। साल 2009 में रिकी पोंटिंग ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 288 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के वेन पार्नेल ने सबसे ज्यादा 11 विकेट झटके थे। साल 2013 में शिखर धवन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 363 रन बनाए थे। वहीं, रवींद्र जडेजा ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट झटके थे। उन्होंने 12 विकेट लिए थे। साल 2017 में धवन एकबार फिर सबसे ज्यादा रन (338) बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं, हसन अली ने सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए थे। 2025 में रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 263 रन बनाए, जबकि मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए। हेनरी फाइनल में नहीं खेले थे।

हर संस्करण के सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट पाने वाले खिलाड़ी

साल सर्वाधिक रन सर्वाधिक विकेट
1998 फिलो वालेस, वेस्टइंडीज (221 रन) जैक कैलिस, दक्षिण अफ्रीका (8 विकेट)
2000 सौरव गांगुली, भारत (348 रन) वेंकटेश प्रसाद, भारत (8 विकेट)
2002 वीरेंद्र सहवाग, भारत (271 रन) मुथैया मुरलीधरन, श्रीलंका (10 विकेट)
2004 मार्कस ट्रेस्कॉथिक, इंग्लैंड (261 रन) एंड्रयू फ्लिंटॉफ, इंग्लैंड (9 विकेट)
2006 क्रिस गेल, वेस्टइंडीज (474 रन) जेरोम टेलर, वेस्टइंडीज (13 विकेट)
2009 रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया (288 रन) वेन पार्नेल, दक्षिण अफ्रीका (11 विकेट)
2013 शिखर धवन, भारत, (363 रन) रवींद्र जडेजा, भारत (12 विकेट)
2017 शिखर धवन, भारत (338 रन) हसन अली, पाकिस्तान (13 विकेट)
2025 रचिन रवींद्र, न्यूजीलैंड (263 रन) मैट हेनरी, न्यूजीलैंड (10 विकेट)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed