फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC bowls out Donald Trump for calling Sachin Tendulkar Soo-chin

डोनाल्ड ट्रंप ने सचिन को कह दिया 'सुचिन', ICC ने वीडियो बनाकर ली चुटकी

Tue, 25 Feb 2020 10:54 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 25 Feb 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
ICC bowls out Donald Trump for calling Sachin Tendulkar Soo-chin
डोनाल्ड ट्रंप, सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय भारत दौरे पर हैं। अमेरिका से भारत पहुंचे ट्रंप सोमवार को गुजरात के मोटेरा सरदार पटेल स्टेडियम में विशाल सभा को संबोधित करते हुए इन दो भारतीय क्रिकेटरों का नाम लिया। 

विज्ञापन


ट्रंप ने अपने भाषण में 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और मौजूदा टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम का जिक्र किया। ट्रंप ने क्रिकेट का जिक्र करते हुए कहा, 'ये वो देश है जहां के लोग दुनिया के महान क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक के लिए जश्न मनाते हैं।' 
विज्ञापन


इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने सचिन को 'सूचिन' कहकर संबोधित किया। खैर, ट्रंप के जुबान से सचिन और विराट का सुनते ही मोटेरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठा। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप के द्वार सचिन को 'सूचिन' कहने पर आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में आईसीसी ने कई विकल्प दिए हैं, जिनसे सचिन तेंदुलकर का नाम बदला जा सके। वीडियो में आईसीसी ने सचिन का नाम बदलकर 'सूचिन' करके दिखाया है। 
 



बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के लिए भारत में हैं। पहले दिन यानी 24 फरवरी को उन्होंने साबरमति आश्रम घूमने के अलावा मोटेरा स्टेडियम में एक विशाल सभा को संबोधित किया। इसके बाद शाम को उन्होंने अपनी पत्नि मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed