{"_id":"669256af1da1e2f4330d7799","slug":"icc-board-likely-to-discuss-expenses-of-us-leg-of-t20-world-world-cup-during-colombo-meeting-held-on-19th-july-2024-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: अमेरिका में टूर्नामेंट कराने से आईसीसी को हुआ नुकसान? वार्षिक बैठक में हो सकती है चर्चा, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: अमेरिका में टूर्नामेंट कराने से आईसीसी को हुआ नुकसान? वार्षिक बैठक में हो सकती है चर्चा, जानें
Sat, 13 Jul 2024 03:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 13 Jul 2024 03:58 PM IST
सार
बोर्ड के प्रमुख सदस्यों का हालांकि मानना है कि टूर्नामेंट के अमेरिका चरण में हुआ नुकसान लाखों डॉलर में हो सकता है। यह पता चला है कि टूर्नामेंट निदेशक क्रिस टेटली ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन घटनाक्रम से अवगत सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड के 49 वर्षीय खेल प्रशासक ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही इस्तीफा देने का मन बना लिया था।
विज्ञापन
आईसीसी
- फोटो : ICC/T20 World Cup
विस्तार
टी20 विश्व कप समाप्त हुए करीब दो सप्ताह का समय बीत चुका है। माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के अमेरिका चरण में बजट से अधिक खर्च हुआ था और आईसीसी बोर्ड कोलंबो में 19 जुलाई को होने वाली वार्षिक बैठक के दौरान इस नुकसान पर चर्चा कर सकता है। टी20 विश्व कप की ऑडिटिंग पूरी नहीं हुई है, इसलिए नुकसान का आंकड़ा बताना मुश्किल है क्योंकि दर्शकों के टिकट से प्राप्त राशि की पूरी तरह से गणना की जानी बाकी है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट निदेशक टेटली ने दिया इस्तीफा
बोर्ड के प्रमुख सदस्यों का हालांकि मानना है कि टूर्नामेंट के अमेरिका चरण में हुआ नुकसान लाखों डॉलर में हो सकता है। यह पता चला है कि टूर्नामेंट निदेशक क्रिस टेटली ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन घटनाक्रम से अवगत सूत्रों के अनुसार इंग्लैंड के 49 वर्षीय खेल प्रशासक ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही इस्तीफा देने का मन बना लिया था। आईसीसी बोर्ड के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, कई सदस्य टेटली के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया था, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि टी20 विश्व कप के अमेरिका चरण का इससे कोई लेना-देना है। कम से कम तीन आईसीसी वैश्विक टूर्नामेंट और सभी सहयोगी देशों को टी20 अंतरराष्ट्रीय का दर्जा मिलने के कारण, प्रबंधन का काम निरंतर चल रहा है। ऐसा माना जाता है कि टेटली ने कुछ समय पहले ही अपना पद छोड़ने का फैसला किया था।

न्यूयॉर्क की पिच पर उठे थे सवाल
जिन लोगों ने इस आयोजन के संचालन के लिए करीब से काम किया है, उनका मानना था कि आईसीसी वास्तव में टिकटों की बिक्री के माध्यम से अच्छी कमाई करेगी। जिस बात ने आईसीसी के प्रभावशाली सदस्यों को नाराज किया है, वह इस प्रमुख आयोजन के लिए न्यूयॉर्क शहर को एक मेजबान के तौर पर चुनना है। नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम की पिच और आउटफील्ड की काफी आलोचना हुई थी और इस स्थिति से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता था।

सूत्र ने कहा, यह आयोजन अमेरिका में होना था और न्यूयॉर्क के अलावा अन्य शहर भी थे जहां मैचों का आयोजन किया जा सकता था। इस पर विचार क्यों नहीं किया गया? पिच के परीक्षण के लिए कोई अभ्यास मैच क्यों नहीं खेला गया? यह पिच निश्चित रूप से शीर्ष स्तर के क्रिकेट के लिए अनुपयुक्त था।