Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Board has announced the unopposed reappointment of Jay Shah for a second term as ICC Chairman

जय शाह फिर बने आईसीसी अध्यक्ष: निर्विरोध हुआ चयन, बोर्ड की बैठक के दौरान फैसला; भविष्य को लेकर क्या है योजना?

Mon, 16 Nov 2026 10:58 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Nov 2026 10:58 AM IST
सार

जय शाह को एक बार फिर क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी की कमान सौंपी गई है। जय शाह निर्विरोध आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए हैं। जय शाह का दोबारा आईसीसी अध्यक्ष बनना इसका प्रमाण है कि उनके नेतृत्व पर आईसीसी बोर्ड का भरोसा कायम है। 

विज्ञापन
ICC Board has announced the unopposed reappointment of Jay Shah for a second term as ICC Chairman
जय शाह - फोटो : ICC

विस्तार

जय शाह लगातार दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष बन गए हैं। जय शाह को निर्विरोध आईसीसी का अध्यक्ष चुना गया है। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित आईसीसी बोर्ड की बैठक के दौरान निदेशकों के प्रस्ताव के बाद बोर्ड ने उनके दूसरे कार्यकाल पर मुहर लगा दी। इस फैसले को क्रिकेट के वैश्विक विस्तार और खेल के भविष्य की योजनाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

ICC Board has announced the unopposed reappointment of Jay Shah for a second term as ICC Chairman
जय शाह और टावेंगवा मुखुहलानी - फोटो : ICC
आईसीसी बोर्ड को जय शाह पर भरोसा 
जय शाह के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए आईसीसी बोर्ड ने उन्हें एक और कार्यकाल की जिम्मेदारी सौंपी है। क्रिकेट इस समय वैश्विक स्तर पर अपने विस्तार, प्रशंसकों की बढ़ती संख्या और व्यावसायिक विकास के नए दौर से गुजर रहा है। इसके अलावा, लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी भी इस खेल के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है। आईसीसी ने हाल ही में प्रतियोगिताओं के लिए अपने दीर्घकालिक कार्यक्रम का भी विस्तार किया है, जिससे खिलाड़ियों को अधिक मौके और क्रिकेट के विकास के नए रास्ते मिल सकेंगे। 

बोर्ड ने क्रिकेट की बुनियादी संरचना को मजबूत करने, महिला क्रिकेट के विकास को गति देने और एसोसिएट सदस्यों के लिए अवसर बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने तथा खेल के भविष्य के लिए बेहतर व्यावसायिक अवसर विकसित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर क्या बोले जय शाह?
दूसरी बार आईसीसी अध्यक्ष चुने जाने पर जय शाह ने कहा, आईसीसी बोर्ड ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उससे मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। सभी निदेशकों के निरंतर विश्वास और समर्थन के लिए मैं उनका आभारी हूं। आईसीसी के चेयरमैन के रूप में काम करना मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं दुनिया भर में क्रिकेट के हितों को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम अपने खेल के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहे हैं। लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हमारे खेल को नए दर्शकों तक पहुंचाने और खिलाड़ियों तथा प्रशंसकों की नई पीढ़ी को प्रेरित करने का असाधारण अवसर है।
विज्ञापन

ICC Board has announced the unopposed reappointment of Jay Shah for a second term as ICC Chairman
जय शाह-क्रिस्टी कोवेंट्री - फोटो : ICC
जय शाह बोले- सिर्फ टूर्नामेंट आयोजित कराना जिम्मेदारी नहीं
जय शाह ने क्रिकेट के भविष्य को लेकर कहा, हमारी जिम्मेदारी केवल सफल टूर्नामेंट आयोजित करने तक सीमित नहीं है। हमें प्रशंसकों, खिलाड़ियों, व्यावसायिक साझेदारों और अन्य प्रमुख हितधारकों को ध्यान में रखते हुए खेल के लिए एक मजबूत और बेहतर भविष्य तैयार करना होगा। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत लोगों को एक साथ जोड़ने की क्षमता है। बोर्ड और सदस्य देशों के समर्थन से हमारा ध्यान अपनी योजनाओं को हकीकत में बदलने और ऐसी प्रगति सुनिश्चित करने पर रहेगा, जिसकी विरासत आने वाली पीढ़ियों तक कायम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed