फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC, BCCI and UNICEF launch Criiio 4 Good life skills learning program with Indian Ministry of Education

Criiio 4 Good: अब क्रिकेट से बेटियां सीखेंगी जीवन कौशल, शिक्षा मंत्रालय, आईसीसी के साथ यूनिसेफ की पहल

Fri, 29 Sep 2023 05:26 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 29 Sep 2023 05:26 AM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मानद सचिव जय शाह, यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ़्रे की मौजूदगी में इस जीवन कौशल सीखने के मॉड्यूल को लॉन्च किया। 

विज्ञापन
ICC, BCCI and UNICEF launch Criiio 4 Good life skills learning program with Indian Ministry of Education
Smriti Mandhana - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेटियों को खेलों से जोड़ने के मकसद से शिक्षा मंत्रालय, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद  ने यूनिसेफ के साथ अनूठी पहल की है। खेल-खेल में बेटियों को जीवन कौशल का गुर सिखाया जाएगा। इसके लिए 'बी- ए- चैंपियनशिप' थीम पर एनिमेटिड वीडियो तैयार किए गए हैं। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना अपनी आवाज से बच्चियों को जागरूक करती नजर आएंगी। खास बात यह है कि देश के सभी राज्यों के स्कूली बच्चियों को इस पहल से जोड़ा जाएगा। क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान बच्चियों को क्रिकेटर से मिलने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मानद सचिव जय शाह, यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ़्रे की मौजूदगी में इस जीवन कौशल सीखने के मॉड्यूल को अक्तूबर में शुरू होने जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले लॉन्च किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह छोटे एनिमेटिड वीडियो बेटियों को सशक्तिकरण करने के साथ-साथ खेलों से जोड़ने में मदद करेंगे। इसके अलावा वे खेल-खेल में जीवन कौशल के गुर भी सीखेंगी।
विज्ञापन


इस ऑनलाइन मॉडयूल में बेटियों को जीवन में हर कदम पर काम आने वाले संदेश मिलेंगे। महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इन सात अलग-अलग संदेश देने वाले वीडियो में अपनी आवाज दी है। इन मॉडयूल में लीडरशिप (टीम को साथ लेकर चलने वाले),  समस्या हल करना (जिंदगी व क्रिकेट की चुनौतियों का मुकाबल), आत्मविश्वास (खुद पर विश्वास जरूरी), बातचीत ( बातचीत से सभी दिक्कतों का समाधान संभव), फैसला करना (खेल मैदान व जिंदगी में तुरंत फैसला लेना), टीमवर्क, सहानुभूति, लक्ष्य निर्धारण (खेल और जिंदगी में आगे बढ़ने की जानकारी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेटर से मिलने का मौका
इस मुहिम से देशभर के सरकारी और निजी स्कूलों की बच्चियों को जोड़ा जाएगा। ताकि इसके माध्यम से खेलों से जुड़े और जीवन में आगे बढ़े। अक्तूबर में आयोजित होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन जिन राज्यों के स्टेडियम में होगा, वहां स्कूली बच्चियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उन्हें क्रिकेटर से बातचीत करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed