फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details

ICC Awards 2024: सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स से लेकर सर्वश्रेष्ठ टीमों तक, यहां देखें आईसीसी अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

Tue, 28 Jan 2025 03:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Jan 2025 03:10 PM IST
सार

तीनों प्रारूपों को मिलाकर अब तक 12 व्यक्तिगत अवॉर्ड्स और पांच सर्वश्रेष्ठ टीमों का एलान आईसीसी ने किया है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details
आईसीसी अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : Twitter

विस्तार

आईसीसी ने  साल 2024 के लिए अलग-अलग श्रेणी में अवॉर्ड्स की घोषणा की। 24 जनवरी से इसकी शुरुआत हुई थी, जब पुरुष और महिला श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ टी20 और वनडे टीमों की घोषणा की गई थी। इसके बाद व्यक्तिगत श्रेणी में भी आईसीसी ने विजेता नामों का एलान किया। तीनों प्रारूपों को मिलाकर अब तक 12 व्यक्तिगत अवॉर्ड्स और पांच सर्वश्रेष्ठ टीमों का एलान आईसीसी ने किया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details
आईसीसी अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : Twitter
रेचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी (साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर): अमेलिया कर
24 वर्षीया अमेलिया ने इस अवॉर्ड के लिए एल वोल्वार्ड्ट, चमारी अट्टापट्टू और एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ा। अमेलिया न केवल रेचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी जीतने वाली पहली न्यूजीलैंड क्रिकेटर हैं, बल्कि किसी भी श्रेणी में आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाली पहली कीवी खिलाड़ी भी हैं। अमेलिया से पहले यह सिर्फ तीन खिलाड़ियों को दी गई थी। इनमें ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी, भारत की स्मृति मंधाना और इंग्लैंड की नेट सीवर ब्रंट शामिल हैं। इन तीनों ने दो-दो बार यह अवॉर्ड जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details
आईसीसी अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : Twitter
साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर: जसप्रीत बुमराह
भारत के जसप्रीत बुमराह ने साल 2024 के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर का अवॉर्ड जीता। इस अवॉर्ड की शुरुआत 2004 में हुई थी। ऑस्ट्रेलिया-भारत के सबसे ज्यादा छह-छह खिलाड़ियों ने आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता है। भारत के राहुल द्रविड़ पहले विजेता थे। वहीं, स्टीव स्मिथ यह सम्मान दो बार जीतने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों, दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ियों ने यह अवॉर्ड जीता है। पाकिस्तान और श्रीलंका का एक-एक क्रिकेटर इस लिस्ट में है। बुमराह से पहले द्रविड़, गंभीर, सहवाग, अश्विन और कोहली ने यह अवॉर्ड जीता है।
विज्ञापन

ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details
आईसीसी अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : Twitter
साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर: स्मृति मंधाना
भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर चुनी गईं। मंधाना ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था और 13 मैचों में 747 रन बनाए थे। यह एक कैलेंडर वर्ष में उनके द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन थे। मंधाना ने इस दौरान 57.86 के औसत और 95.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। मंधाना ने इस दौरान चार वनडे शतक लगाए थे जो महिलाओं में एक रिकॉर्ड है। मंधाना ने 2024 में 95 चौके और छह छक्के जड़े थे और वह आईसीसी महिला चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। यह दूसरी बार है जब मंधाना साला की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे खिलाड़ी चुनी गई हैं। वह ऐसा करने वाली दुनिया की दूसरी महिला बल्लेबाज हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स इस क्लब में शामिल एकमात्र महिला क्रिकेटर थीं। 

ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details
आईसीसी अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : Twitter
साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे क्रिकेटर: अजमातुल्लाह ओमरजई
अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमातुल्लाह ओमरजई को आईसीसी का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे खिलाड़ी चुना गया है। ओमरजई ने अपनी तेज गेंदबाजी और बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। 24 साल के ओमरजई ने न सिर्फ वनडे, बल्कि टी20 अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी दबदबा बनाया था। हालांकि, वनडे में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। अफगानिस्तान ने 2024 में पांच में से चार वनडे सीरीज जीती थी। ओमरजई अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी चुना गया है। राशिद खान को 2020 में दशक का सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी चुना गया था। 

ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details
आईसीसी अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : Twitter
साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ उभरती महिला क्रिकेटर: एनेरी डर्कसेन
दक्षिण अफ्रीका की होनहार एनेरी डर्कसेन 2024 के लिए आईसीसी की उभरती हुई महिला क्रिकेटर चुनी गईं। डर्कसन ने पहली बार जनवरी 2023 में भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 त्रिकोणीय सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। इसके बाद फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस 23 वर्षीय ने 2024 में वनडे और टेस्ट में भी डेब्यू किया और खुद को एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में स्थापित किया। डर्कसेन ने साल 2024 में 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 161 रन बनाए और पांच विकेट झटके। वहीं, दो टेस्ट में उन्होंने 60 रन बनाए। इसके अलावा चार वनडे में उन्होंने 70 रन बनाए और छह विकेट झटके।

ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details
आईसीसी अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : Twitter
साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ उभरते पुरुष क्रिकेटर: कामिंदु मेंडिस
श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस को साल 2024 का उभरता हुआ खिलाड़ी चुना गया है। तीनों ही प्रारूप में मेंडिस ने प्रभावित किया था। वह पिछले साल टेस्ट प्रारूप में टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे थे। मेंडिस ने पिछले साल नौ टेस्ट मैचों में 74.92 के औसत से 1049 रन बनाए जिसमें पांच शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। वह उन छह बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने 2024 में टेस्ट में 1000 या इससे अधिक रन बनाए। 

ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details
आईसीसी अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : Twitter
  • आईसीसी महिला एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: ईशा ओजा
  • आईसीसी पुरुष एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: गेरार्ड इरैस्मस
  • आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर: रिचर्ड इलिंगवर्थ



ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details
आईसीसी अवॉर्ड्स 2024 - फोटो : Twitter
साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर: अर्शदीप सिंह
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईसीसी के 2024 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 खिलाड़ी बने। अर्शदीप ने पिछले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अर्शदीप हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बने थे। 

ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details
भारतीय टीम - फोटो : Twitter
साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 टीम
आईसीसी ने साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ पुरुष टीम में चार भारतीयों को शामिल किया है, लेकिन इनमें न तो विराट कोहली का और न ही मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम है। ये दोनों पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। वहीं, टीम की कमान विश्व विजेता कप्तान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। रोहित और विराट ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था।

आईसीसी की साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ T20I पुरुष टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) (भारत), ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), फिल सॉल्ट (इंग्लैंड), बाबर आजम (पाकिस्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), हार्दिक पांड्या (भारत), राशिद खान (अफगानिस्तान), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), जसप्रीत बुमराह (भारत) और अर्शदीप सिंह (भारत)।

ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 टीम
सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 टीम में तीन भारतीयों को शामिल किया है। इनमें स्मृति मंधाना, ऋचा घोष के अलावा दीप्ति शर्मा के नाम हैं। टीम में भारत के सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ियों ने इस टीम में जगह बनाई। टीम की कमान द. अफ्रीका की एल वोल्वार्ड्ट को सौंपी गई है। 

साल 2024 की आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 टीम: एल वोल्वार्ड्ट (कप्तान) (दक्षिण अफ्रीका), मारिजाने कैप (दक्षिण अफ्रीका), स्मृति मंधाना (भारत), ऋचा घोष (विकेटकीपर) (भारत), दीप्ति शर्मा (भारत); चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका); हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज); नेट सीवर-ब्रंट (इंग्लैंड); मेली कर (ऑस्ट्रेलिया), ओर्ला प्रेंडरगैस्ट (आयरलैंड) और सादिया इकबाल (पाकिस्तान)।

ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट टीम
आईसीसी ने साल 2024 के लिए पुरुषों की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का भी एलान किया है। इस टीम में भारत के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन इनमें न तो रोहित शर्मा हैं और न ही विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन। टीम की कमान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को सौंपी गई है। सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा चार खिलाड़ी हैं। वहीं, भारत के तीन और न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया का सिर्फ एक खिलाड़ी इस टीम में है, जबकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम का कोई खिलाड़ी इस टीम में नहीं है।

साल 2024 की ICC टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान) (ऑस्ट्रेलिया), यशस्वी जयसवाल (भारत), बेन डकेट (इंग्लैंड), केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड), जो रूट (इंग्लैंड), हैरी ब्रूक (इंग्लैंड), कामिंदु मेंडिस (श्रीलंका), जेमी स्मिथ ( विकेटकीपर) (इंग्लैंड), रवींद्र जडेजा (भारत), मैट हेनरी (न्यूजीलैंड), जसप्रीत बुमराह (भारत)।

ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम
आईसीसी की  साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम में दो भारतीयों को जगह दी गई है। इनमें स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा शामिल हैं। महिला की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में भारत के अलावा इंग्लैंड की तीन खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की एक-एक खिलाड़ी है।

2024 के लिए आईसीसी महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर: स्मृति मंधाना (भारत), एल वोल्वार्ड्ट (कप्तान) (दक्षिण अफ्रीका), चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका), हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), मारिजाने कैप (दक्षिण अफ्रीका), एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), एमी जोन्स (विकेटकीपर) (इंग्लैंड), दीप्ति शर्मा (भारत), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), केट क्रॉस (इंग्लैंड)।

ICC Awards 2024 Winners List from Cricketer of the Year to Team of the Year Full Details
भारतीय टीम - फोटो : Twitter
साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ पुरुष वनडे टीम
साल 2024 में ज्यादा वनडे नहीं खेलने का भारत को एक और नुकसान हुआ। आईसीसी की साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में किसी भारतीय को जगह नहीं मिली। आईसीसी ने टीम जारी की और इसकी कप्तानी श्रीलंका के चरिथ असलंका को सौंपी है। इस टीम में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का भी कोई खिलाड़ी नहीं है। यानी 2023 विश्व कप फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों से कोई खिलाड़ी नहीं है। 

2024 के लिए आईसीसी पुरुष वनडे टीम ऑफ द ईयर: चरिथ असलांका (कप्तान) (श्रीलंका), सैम अयूब (पाकिस्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान), पथुम निसांका (श्रीलंका), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर) (श्रीलंका), शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज), अजमतुल्लाह ओमरजई (अफगानिस्तान) ), वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका), शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान), हारिस रऊफ (पाकिस्तान), एएम गजनफर (अफगानिस्तान)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed