फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Awards 2024 Men's Cricketer of the Year Jasprit Bumrah Check Performance and Stats

ICC Awards: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बने साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी, हेड-रूट को पीछे छोड़ा

Tue, 28 Jan 2025 05:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Jan 2025 05:48 PM IST
सार

बुमराह के अलावा इस पुरस्कार की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रूक भी शामिल थे, लेकिन बुमराह ने इस सभी को पीछे छोड़ते हुए सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड जीता। बुमराह यह सम्मान पाने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
ICC Awards 2024 Men's Cricketer of the Year Jasprit Bumrah Check Performance and Stats
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी के साल 2024 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए हैं। बुमराह को यह अवॉर्ड 2024 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। बुमराह ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और टी20 विश्व कप में भारत को मिली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। बुमराह इससे पहले सोमवार को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुने गए थे। 
विज्ञापन

टेस्ट में शानदार रहा था प्रदर्शन
बुमराह ने हाल ही में टेस्ट में 200 विकेट पूरे किए थे। बुमराह 2024 में टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 13 मैच में 14.92 की औसत और 30.16 के स्ट्राइक रेट से 71 विकेट चटकाए, जो पारंपरिक प्रारूप में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। चाहे दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियां हों या स्वदेश में तेज गेंदबाजों के लिए कठिन परिस्थितियां, बुमराह ने पूरे साल प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस तेज गेंदबाज ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पुरस्कार जीतने वाले पांचवें भारतीय 
बुमराह के अलावा इस पुरस्कार की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रूक भी शामिल थे, लेकिन बुमराह ने इस सभी को पीछे छोड़ते हुए सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड जीता। बुमराह यह सम्मान पाने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले राहुल द्रविड़ (2004), सचिन तेंदुलकर (2010), रविचंद्रन अश्विन (2016) और विराट कोहली (2017, 2018) भी यह पुरस्कार जीत चुके हैं। 
विज्ञापन


आईसीसी ने कहा, जसप्रीत बुमराह को आईसीसी पुरस्कारों में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के सर गारफील्ड सोबर्स पुरस्कार के लिए चुना गया। वर्ष 2024 में उन्होंने टेस्ट और सीमित ओवरों के प्रारूप में विरोधी टीमों पर दबाव बनाए रखा। बुमराह के कौशल की झलक आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में मिलती है जिसमें उन्होंने 900 अंक का आंकड़ा पार किया और साल के आखिर में उनके नाम 907 अंक रहे जो रैंकिंग के इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज के लिए सर्वोच्च है।

टी20 विश्व कप खिताब दिलाने में निभाई अहम भूमिका 
बुमराह ने पिछले साल की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन के साथ की थी। बुमराह ने फिर अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में प्रभावित किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 8.26 के औसत से 15 विकेट लिए थे। भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था जिसमें भी बुमराह का योगदान काफी अहम रहा था। बुमराह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चना गया था। 

पुरस्कार मिलने पर क्या बोले बुमराह?
बुमराह ने यह पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई और कहा कि टी20 विश्व कप 2024 उनके दिल के काफी करीब है। बुमराह ने कहा, मैं सर गारफील्ड सोबर्स पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने पर काफी खुश हूं। पिछला साल यादगार रहा, विशेषकर बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीतना। यह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। जब मैं छोटा था तो कई सारे दिग्गजों को आईसीसी अवॉर्ड जीतते हुए देखता था। मुझे अब यह पुरस्कार मिलने पर खुशी हो रही है। 

चोट से जूझ रहे हैं बुमराह
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट मुकाबले के दौरान पीठ की समस्या से जूझ रहे थे। इस कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया, जबकि वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों से भी वह बाहर हैं। इसके अलावा तीसरे वनडे में भी उनका खेलना तय नहीं है। अनुभवी गेंदबाज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है, लेकिन उनका इस टूर्नामेंट में खेलना पूरी तरह फिटनेस पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed