फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Awards 2023: Top ODI performers celebrated as more shortlists revealed

ICC Awards 2023: वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की रेस में तीन भारतीय, विराट का दावा गिल-शमी से ज्यादा मजबूत

Thu, 04 Jan 2024 10:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 10:34 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर और यशस्वी जायसवाल साल के सबसे बेहतरीन उभरते हुए खिलाड़ी बनने की रेस में शामिल हैं। वहीं, वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर की रेस में विराट के अलावा मोहम्मद शमी और शुभमन गिल भी हैं।
 

विज्ञापन
ICC Awards 2023: Top ODI performers celebrated as more shortlists revealed
विराट कोहली और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी अवॉर्ड 2023 के दावेदार खिलाड़ियों के दूसरे बैच का खुलासा हो चुका है। इसमें पिछले वर्ष के पुरुष और महिला वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताया गया है। आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर के दावेदारों भारतीय तिकड़ी शामिल है। शुभमन गिल 2023 में लंबे समय तक सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज रहे। उन्होंने साल भर में कुल 1584 रन बनाए और इस दौरान दो आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड भी हासिल किए।
विज्ञापन


इस सम्मान के दूसरे दावेदार विराट कोहली आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे हैं। कोहली दो बार सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी विजेता और तीन बार पुरुष वनडे क्रिकेटर हैं। उन्होंने पिछले साल सबसे ज्यादा छह वनडे शतक बनाए। इस रेस में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल हैं, जो 2023 में वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा 43 विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। विश्व कप के दौरान उन्होंने कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किए। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इस अवॉर्ड के चौथे दावेदार न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल हैं, जिन्होंने पूरे साल शानदार बल्लेबाजी करते हुए 1204 रन बनाए और 2023 में न्यूजीलैंड के लिए पांच शतक लगाए।
विज्ञापन


आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर श्रेणी ऑलराउंडर खिलाड़ियों से भरी हुई है, जिसमें नेट साइवर-ब्रंट लगातार दूसरी बार सम्मान पाने की दौड़ में हैं। पिछले साल, इंग्लैंड की स्टार ने दो पुरस्कार जीते थे, और उनके लिए 2023 भी उतना ही शानदार था। उन्होंने वनडे मैचों में तीन शतक लगाए और 131 के औसत से रन बनाए। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू भी लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 125.37 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशले गार्डनर ने इस साल तीन आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीते, जिसमें जून और जुलाई में लगातार पुरस्कार शामिल थे। 50 ओवर के क्रिकेट में मध्य क्रम में बहुमूल्य रन बनाने के साथ-साथ, उन्होंने सबसे ज्यादा 24 विकेट भी लिए। अंतिम दावेदार न्यूजीलैंड की अमेलिया केर हैं, जो लगातार दूसरे बार यह अवॉर्ड पाने के दावेदारों में शामिल हुई हैं। उन्होंने गेंद के साथ आठ विकेट के अलावा, 67.62 के औसत के साथ सबसे ज्यादा 541 रन बनाए।

फैंस अब अपने पसंदीदा वनडे, टी20 और उभरते खिलाड़ियों के लिए वोट कर सकते हैं, आईसीसी पांच जनवरी को नामांकित व्यक्तियों के अंतिम समूह का खुलासा करेगा।

तीन से पांच जनवरी के बीच नौ आईसीसी पुरस्कार 2023 श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों का खुलासा किया जा रहा है, जिन्होंने कैलेंडर वर्ष के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मैदान पर प्रदर्शन और समग्र उपलब्धियां हासिल की हैं। शॉर्टलिस्ट की गई प्रत्येक श्रेणी में विजेता की पहचान करने के लिए फैन वोटिंग परिणामों को आईसीसी वोटिंग अकादमी के चयन के साथ जोड़ा जाएगा।

आईसीसी पुरस्कार 2023 में मनाई जाने वाली अन्य श्रेणियों में आईसीसी पुरुष और महिला एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड और आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर शामिल हैं, कुल 13 पुरस्कार मिलेंगे।

व्यक्तिगत पुरस्कारों के अलावा, आईसीसी वोटिंग अकादमी वर्ष की पांच आईसीसी टीमों का भी निर्णय लिया जाएगा, जिसमें 2023 में पुरुषों और महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में असाधारण एकादश की पहचान की जाएगी। आईसीसी पुरस्कार 2023 के विजेताओं की घोषणा बाद में जनवरी 2024 में की जाएगी।


आईसीसी पुरस्कार 2023: अब तक इन श्रेणियों में खिलाड़ियों का हुआ खुलासा

आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: शुभमन गिल (भारत), विराट कोहली (भारत), डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड), मोहम्मद शमी (भारत)

आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: चमारी अटापट्टू (श्रीलंका), एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), अमेलिया केर (न्यूजीलैंड), नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)

आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर: मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड), अल्पेश रमजानी (युगांडा), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), सूर्यकुमार यादव (भारत)

आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर: चमारी अटापट्टू (श्रीलंका), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)

आईसीसी इमर्जिंग पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर: गेराल्ड कोएट्ज़ी (दक्षिण अफ्रीका), यशस्वी जयसवाल (भारत), दिलशान मदुशंका (श्रीलंका), रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)

आईसीसी इमर्जिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: मारुफा अख्तर (बांग्लादेश), लॉरेन बेल (इंग्लैंड), डार्सी कार्टर (स्कॉटलैंड), फीबी लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया)
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed