ICC Awards 2020: विराट बने दशक के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर, धोनी को भी खास सम्मान
आईसीसी ने 2020 के अपने अवॉर्ड को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को कई अन्य पुरस्कारों की घोषणा भी कर दी। इसमें टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए जबकि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को खेल भावना के लिए विशेष सम्मान दिया गया। विराट को जहां आईसीसी द्वारा इस दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर घोषित किया गया तो वहीं धोनी को खेल भावना के लिए दशक के ICC स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड से नवाजा गया।
'रन मशीन' विराट का बोलबाला
आईसीसी ने विराट को दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर घोषित करते देते हुए लिखा, 'आईसीसी अवॉर्ड की अवधि में 10000 से अधिक एकदिवसीय रन बनाने वाला एकलौता खिलाड़ी। इस दौरान उन्होंने 39 शतक, 48 अर्धशतक और 112 कैच पकड़े। उनका औसत भी 61.83 का रहा।'
🇮🇳 VIRAT KOHLI is the ICC Men’s ODI Cricketer of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🔝 Only player with 10,000-plus ODI runs in the #ICCAwards period
💯 39 centuries, 48 fifties
🅰️ 61.83 average
✊ 112 catches
A run machine 💥🙌 pic.twitter.com/0l0cDy4TYz
विराट को उनके शानदार प्रदर्शन और हर प्रारूप में जबरदस्त खेल दिखाने के लिए दशक का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर घोषित किया गया और इसके लिए उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड से नवाजा गया। विराट ने इस दशक में 70 से अधिक पारियों में 56.97 की औसत से सर्वाधिक 20,396 रन, 66 शतक, 94 अर्धशतक बनाए।
The incredible Virat Kohli wins the Sir Garfield Sobers Award for ICC Male Cricketer of the Decade 🙌
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🏏 Most runs in the #ICCAwards period: 20,396
💯 Most hundreds: 66
🙌 Most fifties: 94
🅰️ Highest average among players with 70+ innings: 56.97
🏆 2011 @cricketworldcup champion pic.twitter.com/lw0wTNlzGi
खेल भावना के लिए धोनी को अवॉर्ड
धोनी ने आईसीसी का दशक का खेल भावना पुरस्कार जीता। प्रशंसकों ने 2011 में नॉटिंघम टेस्ट में इयान बेल के अजीब हालात में रन आउट होने के बाद उन्हें वापस बुलाने के लिए धोनी को इस पुरस्कार के लिए चुना।
🇮🇳 MS DHONI wins the ICC Spirit of Cricket Award of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
The former India captain was chosen by fans unanimously for his gesture of calling back England batsman Ian Bell after a bizarre run out in the Nottingham Test in 2011.#ICCAwards | #SpiritOfCricket pic.twitter.com/3eCpyyBXwu
राशिद और स्मिथ बने टी-20 और टेस्ट के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
विराट को जहां दशक का सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर घोषित किया गया वहीं अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान को टी-20 और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर घोषित किया गया।
🇦🇫 RASHID KHAN is the ICC Men’s T20I Cricketer of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
☝️ Highest wicket-taker in the #ICCAwards period ➜ 89
🅰️ 12.62 average 🤯
💥 Three four-wicket hauls, two five-fors
What a story ❤️ pic.twitter.com/Y59Y6nCs98
🇦🇺 STEVE SMITH is the ICC Men’s Test Cricketer of the Decade 👏👏
— ICC (@ICC) December 28, 2020
🏏 7040 Test runs in the #ICCAwards period
🅰️ 65.79 average ➜ Highest in top 50
💯 26 hundreds, 28 fifties
Unique, relentless and unbelievably consistent 🙌 pic.twitter.com/UlXvHaFbDz
महिलाओं मे एलिसी पेरी का दबदबा
वहीं महिलाओं में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिसी पेरी ने दशक की सर्वश्रेष्ठ टी-20 और एकदिवसीय क्रिकेटर का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने दशक की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए रशेल हेहो-फ्लिंट अवॉर्ड पर भी कब्जा जमाया।
✔️ ICC Women’s T20I Cricketer of the Decade
— ICC (@ICC) December 28, 2020
✔️ ICC Women’s ODI Cricketer of the Decade
✔️ Rachael Heyhoe-Flint Award for ICC Female Cricketer of the Decade
The inimitable Ellyse Perry reacts to sweeping the #ICCAwards 🙌 pic.twitter.com/cDZzJO0vwE