फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC announces Womens ODI and T20I teams of the Year, Ekta Bisht only player to both sides

ICC ने महिला ODI और टी-20 टीमों का किया ऐलान, एकता बिष्ट को दोनों में मिली जगह

Thu, 21 Dec 2017 04:15 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Thu, 21 Dec 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
ICC announces Womens ODI and T20I teams of the Year, Ekta Bisht only player to both sides
एकता बिष्ट - फोटो : twitter

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को  वन-डे और टी-20 की 2017 की महिला टीम का ऐलान कर दिया है। भारत की एकता बिष्ट को दोनों टीमों में मिली जगह मिली है। वहीं, हरमनप्रीत कौर को टी-20 में और मिताली राज को वन-डे टीम में जगह मिली है। इस घोषणा में इंग्लैंड की हीथर नाइट को वन-डे टीम का कप्तान, जबकि वेस्टइंडज की स्टेफाने टेलर को टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

विज्ञापन

 
पढ़ेंः- ICC टेस्ट रैंकिंगः विराट कोहली नंबर 2 पर, स्मिथ से हैं इतने ज्यादा अंक पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आईसीसी मे 5 देशों के शिलाड़ियों का चयन किया है, जिसमें टीम इंडिया ,ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, और दक्षिण अफ्रीका का नाम शामिल है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मेग लैनिंग और एलिस पेरी का नाम है। इंग्लैंड की तरफ से तमय ब्यूमोंट, हैदर नाइट, सराह टेलर और एलेक्स हरटेली का नाम शामिल है।

वहीं, इंडिया की तरफ से मिलाती राज, एकता बिष्ठ और हरमनप्रित कौर का नाम शामिल है। न्यूजीलैंड की तरफ से एमी सैटर्थवेट का चयन किया गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की तरफ सेडेन वेन नीकर्क और मरीजाने कप्प का नाम शामिल है।

सबसे खास बात यह है कि आईसीसी ने टीम इंडिया के एकता बिष्ठ को वन-डे और टी-20 दोनों में चयन किया है। बता दें कि 31 साल की एकता की वन-डे में 14वां स्थान और टी-20 में 12वां स्थान है। एकता ने 19 वन-डे मैचों में 34 विकेट और 7 टी-20 मैचों में 11 विकेट झटके हैं।

ये तीनों को मिली जगह

ICC announces Womens ODI and T20I teams of the Year, Ekta Bisht only player to both sides
मिताली, हरमनप्रित और एकता - फोटो : toi

बता दें कि दोनों टीमों का चयन एक पैनल द्वारा किया गया। पैनल ने 21 सितंबर 2016 से अब तक के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है। इस 15 सदस्यीय पैनल में भारत की अंजुम चोपड़ा और स्नेहल प्रधान शामिल थीं।

टीमें इस प्रकार हैं-

वन-डे टीम : टैमी ब्यूमोंट, मेग लैनिंग, मिताली राज, एमी सैटर्थवेट, एलिसे पेरी, हीथर नाइट (कप्तान), सारा टेलर (विकेटकीपर), डेन वान निकर्क, मारिजाने काप, एकता बिष्ट और एलेक्स हार्टले.

टी-20 इंटरनेशनल टीम: बेथ मूनी (विकेटकीपर, ऑस्ट्रेलिया), दानी वाट (इंग्लैंड), हरमनप्रीत कौर (भारत), स्टेफानी टेलर (कप्तान, वेस्टइंडीज), सोफी देविने (न्यूजीलैंड), डिएंड्रा डोटिन (वेस्टइंडीज), हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), मेगान स्कुट (ऑस्ट्रेलिया), अमांडा-जेड वेलिंगटन (ऑस्ट्रेलिया), लिया ताहुहु (न्यूजीलैंड), एकता बिष्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed