{"_id":"5a38f0114f1c1b87698c2873","slug":"virat-kohli-second-in-icc-test-ranking-steve-smith-on-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC टेस्ट रैंकिंगः विराट कोहली नंबर 2 पर, स्मिथ से हैं इतने ज्यादा अंक पीछे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC टेस्ट रैंकिंगः विराट कोहली नंबर 2 पर, स्मिथ से हैं इतने ज्यादा अंक पीछे
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Dec 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व क्रिकेट में इस वक्त सिर्फ दो ही खिलाड़ियों की चर्चा हो रही है एक ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और दूसरे हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को आईसीसी ने अपनी टेस्ट रैंकिंग जारी की और यहां पर भी ये दोनों शीर्ष पर एक-दूसरे को टक्कर देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में स्टीव स्मिथ 945 अंकों के साथ टॉप हैं, वहीं विराट कोहली 893 अंकों के साथ दूसरे नंबर हैं। इन दोनों टॉप बल्लेबाजों के बीच अब 52 अंकों का अंतर आ गया है। वहीं दूसरे भारतीय बल्लबाज की बात करें तो टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा 873 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।
स्मिथ करीब दो साल से लगातार आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टॉप काबिज हैं। इतना ही नहीं आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में रेटिंग के लिहाज से स्मिथ ने कमाल किया है। टेस्ट बल्लेबाजों में सर्वाधिक रैटिंग अंक हासिल करने के मामले में स्मिथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। स्मिथ ने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज लेन ह्यूटन की बराबरी कर ली है और अब वो सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन से मात्र 16 अंक पीछे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान के नए 'सेंचुरी किंग' ने कहा- मेरी तुलना विराट कोहली से मत किया करो
वहीं गेंदबाजों की बात करें तो टीम इंडिया की स्पिन जोड़ी रविंद्र जडेजा (870 अंक) और रविचंद्रन अश्विन (829 अंक) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (892 अंक) पहले और साउथ अफ्रीका के कसिगो रबाड़ा (876 अंक) दूसरे नंबर पर हैं।
ऑलराउंडरों की लिस्ट में भी अश्विन और जडेजा टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। जडेजा (414 अंक) दूसरे नंबर और रविचंद्रन अश्विन (368 अंक) चौथे नंबर पर हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (437 अंक) पहले नंबर पर काबिज हैं।