फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC announces rescheduled qualification path to 2022 Under 19 World Cup

ICC ने की 2022 में होने वाले U-19 विश्व कप के पुनर्निर्धारित क्वालिफिकेशन कार्यक्रम की घोषणा

Sun, 13 Dec 2020 05:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 13 Dec 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
ICC announces rescheduled qualification path to 2022 Under 19 World Cup
अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर

दुनियाभर में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने 2022 में होने वाले अंडर-19 पुरुष विश्व कप के क्वालिफिकेशन के पुनर्निर्धारित कार्यक्रम की आज घोषणा कर दी। वेस्टइंडीज में होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन पांच अलग-अलग स्थानों में किया जाएगा, जहां 33 टीमें आपस में भिड़ेगी। इस क्वालिफिकेशन प्रक्रिया का नाम ‘रोड टू वेस्टइंडीज’ है, जिसकी शुरूआत तंजानिया में अफ्रीका डिवीजन दो से जून 2021 में होगी।

विज्ञापन


पिछले विश्व कप (2020) की शीर्ष 11 टीमों ने 2022 की शुरुआत में खेले जाने वाले इस विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। इसमें भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल है। कोविड-19 के कारण उम्र वर्ग के इस टूर्नामेंट के क्वालिफिकेशन मुकाबले एक साल की देरी से होंगे। इन पांच टीमों का क्वालिफिकेशन क्षेत्रीय मुकाबलों से होगा।
विज्ञापन


सात क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से पहले 33 टीमों का चयन होगा, इसकी शुरूआत जून 2021 से होगी। एशिया और अफ्रीका क्षेत्र में टीमों की संख्या अधिक होने के कारण क्वालिफिकेशन के मुकाबले दो स्तर में होंगे जबकि अमेरिका, ईएपी (पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र) और यूरोप में एक स्तरीय क्वालिफिकेशन मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी प्रतियोगिताओं के प्रमुख क्रिस टेट्ली ने कहा, ‘आईसीसी अंडर19 पुरूष विश्व कप में भविष्य की सितारों की झलक मिलती है। इस प्रतियोगिता में विश्व के बड़े खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इस क्वालिफिकेशन से नई टीमों को भी अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। पांच स्थानों के लिए 33 टीमों के बीच मुकाबला होने से यह काफी प्रतिस्पर्धी होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed