{"_id":"2f506286-9ded-11e2-8df1-d4ae52bc57c2","slug":"icc-announces-mcc-no-ball-regulation-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन स्ट्राइक छोर पर गिल्ली गिराए तो होगा ‘नो बॉल’","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नॉन स्ट्राइक छोर पर गिल्ली गिराए तो होगा ‘नो बॉल’
दुबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Apr 2013 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी ने 'नो बॉल' के लिए एक और परिस्थिति की घोषणा कर गेंदबाजों की बंदिशे बढ़ा दी हैं। नए नियम के तहत अगर कोई गेंदबाज गेंद फेंकने के समय नॉन स्ट्राइकर छोर के स्टंप को उखाड़ता है तो मैदान पर मौजूद अंपायर उस गेंद को ‘नो बॉल’ करार देगा।
विज्ञापन
आईसीसी का यह नियम टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में 30 अप्रैल से लागू होंगे।
इस नए नियम के तहत पहला मैच जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच बुलावायो में तीन मई को खेला जाने वाला वनडे मैच होगा।
आईसीसी के प्रबंधक ज्योफ एलारडाइस ने कहा, 'वर्तमान समय में इस तरह की परिस्थिति में अंपायर इसे 'डेड बॉल' करार देता है, जो इसके लिए सही निर्णय नहीं है।'
मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने हाल ही में निर्णय लिया है कि ऐसी गेंद को नो बॉल घोषित किया जाए और एक अक्टूबर 2013 से यह नया नियम लागू कर दिया है।
आईसीसी ने एमसीसी के निर्णय को ध्यान में रखते हुए सिफारिश की कि नए नो बॉल कानून को शीघ्र से शीघ्र अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी शामिल किया जाए।'
आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति ने इस सिफारिश को मार्च में दुबई में हुई बैठक में अपनी मंजूरी दे दी।