फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC announced team of the Women's T20 World Cup 2024 where only captain Harmanpreet Kaur featured from India

Women's T20 WC: टीम ऑफ द टूर्नामेंट में हरमनप्रीत एकमात्र भारतीय, चैंपियन न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ी शामिल

Mon, 21 Oct 2024 11:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Oct 2024 11:00 PM IST
सार

हरमनप्रीत भारत की शीर्ष स्कोरर और टूर्नामेंट में चौथी सबसे बड़ी स्कोरर रहीं। उन्होंने चार पारियों में दो अर्धशतक से 150 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 133.92 का रहा जो टूर्नामेंट में पांचवें नंबर पर रहा।

विज्ञापन
ICC announced team of the Women's T20 World Cup 2024 where only captain Harmanpreet Kaur featured from India
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ICC

विस्तार

भारतीय महिला टीम भले ही हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में अपना प्रभाव नहीं छोड़ा सकी, लेकिन टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर महिला टी20 विश्व कप 2024 की टीम ऑफ टूर्नामेंट में जगह बनाई। भारत का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था और हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम सेमीफाइनल में भी जगह बनाने में असफल रही थी। 
विज्ञापन

इस टीम ऑफ टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। न्यूजीलैंड ने रविवार को फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 32 रन से हराकर अपना पहला महिला टी20 विश्व कप खिताब जीता था। सेमीफाइनल में जगह बनाने में विफल रही भारत की निराशाजनक यात्रा में कप्तान हरमनप्रीत ने महिला टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरमनप्रीत भारत की शीर्ष स्कोरर और टूर्नामेंट में चौथी सबसे बड़ी स्कोरर रहीं। उन्होंने चार पारियों में दो अर्धशतक से 150 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 133.92 का रहा जो टूर्नामेंट में पांचवें नंबर पर रहा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा सोमवार को घोषित विश्व टीम में चैंपियन न्यूजीलैंड की तीन सदस्य हैं जिसमें 12वीं खिलाड़ी ईडन कार्सन भी शामिल हैं, जबकि उपविजेता दक्षिण अफ्रीका की भी तीन सदस्य हैं।
विज्ञापन

महिला टी20 विश्व कप 2024 टीम इस प्रकार है...
लौरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका, कप्तान), तजमिन ब्रिट्स (दक्षिण अफ्रीका), डैनी वाट हॉज (इंग्लैंड), मेली केर (न्यूजीलैंड), हरमनप्रीत कौर (भारत), डायंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), निगार सुल्ताना जोटी (बांग्लादेश, विकेटकीपर), एफी फ्लेचर (वेस्टइंडीज), रोजमेरी मेयर (न्यूजीलैंड), नॉनकुलुलेको म्लाबा (दक्षिण अफ्रीका), मेगन शट (ऑस्ट्रेलिया)। 12वीं खिलाड़ी: ईडन कार्सन (न्यूजीलैंड)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed