{"_id":"60992eaf8ebc3edc9e7d69f8","slug":"icc-announced-best-players-in-april-babar-azam-and-alyssa-healy-tops","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: आईसीसी ने घोषित किए महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बाबर आजम और एलिसा हीली ने मारी बाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
उपलब्धि: आईसीसी ने घोषित किए महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बाबर आजम और एलिसा हीली ने मारी बाजी
Mon, 10 May 2021 06:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 10 May 2021 06:31 PM IST
सार
बाबर आजम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में उन्होंने 82 गेंद में 94 रन की मैच विजेता पारी खेल कर 13 रेटिंग अंक हासिल किए थे। उधर, एलिसा हीली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
एलिसा हीली और बाबर आजम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की विकेटकीपर एलिसा हीली को अप्रैल महीने में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने महीने का सर्वश्रेष्ठ आईसीसी खिलाड़ी चुना है। बता दें कि आजम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई श्रृंखला में सभी प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रशंसकों और आईसीसी वोटिंग अकादमी ने बाबर आजम को अप्रैल महीने का विजेता चुना। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में उन्होंने 82 गेंद में 94 रन की मैच विजेता पारी खेल कर 13 रेटिंग अंक हासिल किए थे, जिससे वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 865 अंक तक पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के तीसरे मैच में 59 गेंद 122 रन की पारी खेली थी, जिससे पाकिस्तान ने बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था। आईसीसी वोटिंग अकादमी के सदस्य रमीज राजा ने बताया, 'सीमित ओवरों के क्रिकेट में बल्लेबाज दो तरह से खेलते हैं। पहला तरीका का ताकत और दमखम के साथ गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाना है। वहीं, दूसरा तरीका है बाबर आजम की तरह बल्लेबाजी, जिसमें सहजता से शानदार कलात्मक शॉट लगाए जाते हैं। वह इस पुरस्कार के हकदार थे।'
विज्ञापन
उधर, ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलिसा हीली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन एकदिवसीय मैचों में 51.66 की औसत और 98.72 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया लगातार सबसे ज्यादा एकदिवसीय मैचों को जीतने के अपने रिकॉर्ड को 24 मैचों तक पहुंचाने में सफल रहा।