फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC and BCCI deadlock on tax exemption issue likely to continue

आईसीसी और बीसीसीआई की बैठक में कर छूट होगा मुख्य मुद्दा

Tue, 26 Feb 2019 11:19 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 26 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
ICC and BCCI deadlock on tax exemption issue likely to continue
अमिताभ चौधरी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार से शुरू हो रही तिमाही बैठक में भविष्य की वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए कर छूट, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्रसारण अधिकार और निजी टी-20 लीग में प्रतिनिधित्व सीमित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


आईसीसी की कई बैठकों की शुरुआत आईसीसी मुख्य कार्यकारियों की समिति (सीईसी) की बैठक के साथ होगी। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी करेंगे। इसका अंत बोर्ड बैठक के साथ होगा, जिसमें भारत की ओर से कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


जिन मुख्य मुद्दों पर चर्चा होगी उसमें कर छूट गतिरोध, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से जुड़े प्रसारण मुद्दे, निजी लीग में खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व की सीमा सीमित करना और लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल कराना शामिल है। एक मुख्य मुद्दा आईसीसी द्वारा भारत में 2021 में टी20 विश्व कप और 2023 विश्व कप जैसी भविष्य की वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए कर छूट की मांग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई अधिकारी के अनुसार हालांकि मौजूदा नियमों को देखते हुए इसकी संभावना बेहद कम है कि आईसीसी को किसी तरह की छूट मिले और इस गतिरोध के जारी रहने की संभावना है। 


आईसीसी के कामकाज की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'आईसीसी कर छूट चाहता है क्योंकि वे इस पैसे का इस्तेमाल नए क्षेत्रों में खेल के  विकास के लिए करना चाहते हैं। यह ठीक है लेकिन इस पर चर्चा करने की जरूरत है कि उन्हें कर छूट की जरूरत क्यों है। उन्हें सीमा शुल्क में छूट की जरूरत है। मुख्य रूप से प्रोडक्शन उपकरणों के आयात के लिए। अगर वे प्रसारणकर्ताओं के लिए कर छूट मांग रहे हैं तो इसका दायित्व प्रसारणकर्ताओं का है। फिलहाल आईसीसी का कोई कर दायित्व नहीं है। साथ ही अगर प्रतियोगिता भारत में होती है तो आईसीसी का वैश्विक प्रतियोगिता साझेदार स्टार है और उनका भारत में पूर्ण सेट अप है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed