फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Icc And Bcci Confused to Celebrate Program

वर्ल्ड कप शुरू, उद्घाटन समारोह ही भूल गए

Wed, 16 Mar 2016 04:22 PM IST
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला,दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला,दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
Icc And Bcci Confused to Celebrate Program
- फोटो : pti

वर्ल्ड कप का आयोजन हो वह भी भारत में और उद्घाटन समारोह न हो, बात कुछ हजम नहीं होगी। पर इस बार ऐसा ही हुआ है। कोशिशें थीं कि क्वालीफायर के दौरान न सही सुपर-10 मुकाबलों की शुरुआत पर नागपुर के जामथा स्टेडियम में उद्घाटन समारोह कराकर टी-20 वर्ल्ड कप के आयोजन में रंग भरे जाएं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन


आईपीएल हो या फिर बांग्लादेश में हुआ पिछला टी-20 वर्ल्ड कप, उद्घाटन समारोह इनकी जान रहे हैं, लेकिन इस बार यह परंपरा खुद अपनी उलझनों में फंसी बीसीसीआई ने तोड़ी है। वहीं उद्घाटन समारोह नहीं कराए जाने को लेकर आईसीसी और बीसीसीआई दोनों एक दूसरे को जिम्मेदार मान रहे हैं।
विज्ञापन


बीसीसीआई के समक्ष यह प्रस्ताव रखा गया कि क्वालीफायर के दौरान उद्घाटन समारोह नहीं कराया गया है, लेकिन सुपर-10 शुरू होने पर यह समारोह कराया जा सकता है। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए खुद बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने रुचि नहीं दिखाई, जबकि यह प्रस्ताव उन्हीं की घरेलू एसोसिएशन विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से भी आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी अधिकारी ने अमर उजाला से की बात

Icc And Bcci Confused to Celebrate Program

आईसीसी के एक अधिकारी से जब अमर उजाला ने इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि यह बीसीसीआई की जिम्मेदारी है। उनकी ओर से उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम नहीं बनाया गया, वहीं बोर्ड के एक पदाधिकारी का कहना है कि आईसीसी अगर चाहती तो समारोह हो सकता था।

खास बात यह है कि इस बार के भी आईपीएल में रंगारंग उद्घाटन समारोह कराए जाने का प्रस्ताव है। बोर्ड से जुड़े सूत्र बताते हैं कि वर्ल्ड कप में यह समारोह हो सकता था, लेकिन इस दौरान बोर्ड में पनपी जटिलताओं ने इसे खटाई में डाल दिया। अपनी मुसीबतों में खुद फंसे बोर्ड ने इसमें रुचि ही नहीं दिखाई।

रंगारंग शुरुआत न होने से बोर्ड सदस्य भी हैरत में 
अब तक के आईपीएल के दौरान उद्घाटन समारोह को जमकर वरीयता दी गई है, लेकिन इस वर्ल्ड कप के लिए रंगारंग समारोह को वरीयता नहीं दिया जाना खुद बोर्ड सदस्यों को हैरान कर रहा है। हालांकि वर्ल्ड कप का कार्यक्रम बनने के दौरान क्वालीफायर शुरू होने के समय सभी टीमों के एक साथ उपलब्ध नहीं होने के चलते उद्घाटन समारोह टाला गया। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें क्वालीफायर शुरू होने के दौरान तक आपस में खेलती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed