{"_id":"5ec95d138ebc3e90333706f3","slug":"icc-advises-two-months-training-for-bowlers-before-playing-test-cricket-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी ने गेंदबाजों के लिए टेस्ट क्रिकेट की तैयारी का समय दो-तीन महीने तय किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी ने गेंदबाजों के लिए टेस्ट क्रिकेट की तैयारी का समय दो-तीन महीने तय किया
Sat, 23 May 2020 10:59 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 23 May 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
ICC
- फोटो : social Media
कोरोना वायरस महामारी के असर के कम होने के बाद टेस्ट क्रिकेट बहाल होने के लिए गेंदबाजों का इंतजार अन्य खिलाड़ियों की तुलना में लंबा होगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उनके लिए तैयारी का समय दो से तीन महीने तय किया है ताकि वे चोटों से बच सकें। सदस्य देशों ने कोविड-19 महामारी रोकने के लिये लगी पाबंदियों में ढील दी है और आईसीसी ने शुक्रवार को खेल बहाल करने के लिये दिशानिर्देश जारी किये।
विज्ञापन
लेकिन गेंदबाजों को वापसी के लिए थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा क्योंकि उनके चोटिल होने की संभावना अधिक होती है। खेल की विश्व संचालन संस्था ने इन दिशानिर्देशों में लिखा, 'टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों की तैयारी के लिए कम से कम आठ से 12 हफ्ते का समय चाहिए होगा।'
विज्ञापन
आईसीसी ने कहा, 'गेंदबाजों को लंबे समय बाद खेल में वापसी पर चोटिल होने का ज्यादा जोखिम रहेगा।' इसके अनुसार, 'खिलाड़ियों विशेषकर गेंदबाजों की सुरक्षित और प्रभावित वापसी जरूरी होगी। अगर उनकी (गेंदबाजों की) तैयारी का समय सीमित होगा तो इससे ज्यादा चोटें लगेंगी।'
विज्ञापन
पाकिस्तान को अगस्त में इंग्लैंड का दौरा करना है जिसमें उसे तीन टेस्ट और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं, इन मैचों का आयोजन बंद स्टेडियम में किया जाएगा। इंग्लैंड के 18 गेंदबाजों ने आगामी सत्र की तैयारियों के लिए गुरूवार से सात कांउटी मैदानों में व्यक्तिगत ट्रेनिंग सत्र शुरू कर दिए।
आईसीसी ने कहा कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में गेंदबाजों को वापसी की तैयारी के लिए कम से कम पांच से छह हफ्ते का समय जरूरी होगा। वहीं वनडे के लिए तैयारी का न्यूनतम समय छह हफ्ते तय किया गया है।
आईसीसी ने टीमों को ज्यादा खिलाड़ियों के इस्तेमाल की सलाह दी और गेंदबाजों पर पड़ने वाल भार के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह भी दी। साथ ही उसने कहा कि टेस्ट क्रिकेट की तैयारी के लिये कम से कम आठ से 12 हफ्तों का समय जरूरी होगी। इस महामारी के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट निलंबित है जिससे दुनिया भर में तीन लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। अन्य खेलों की तरह क्रिकेट मार्च से ही स्थगित है।