फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC admits to purposely putting India, Pakistan in same group

ICC भी करती 'मैच फिक्सिंग', IND v PAK के लिए होता है 'खेल'

Fri, 03 Jun 2016 11:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
ICC admits to purposely putting India, Pakistan in same group
- फोटो : pti
सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं क्रिकेट की वैश्निक संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भी 'मैच फिक्सिंग' करती है, खासकर बड़े टूर्नामेंट्स में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत को लेकर।
विज्ञापन


आईसीसी ने यह स्वीकार किया है कि बड़े टूर्नामेंटों की सफलता के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखने का प्रयास किया जाता है। अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान को एक ही बी ग्रुप में रखा गया है और भारत का पहला मैच 4 जून को पाकिस्तान के साथ होना है।
विज्ञापन


यह लगातार पांचवां टूर्नामेंट है जबकि दोनों परंपरागत प्रतिद्वंद्वी एक ही ग्रुप में हैं। पिछले काफी समय से यह संदेह व्यक्त किया जा रहा था कि आईसीसी बड़े टूर्नामेंट के ड्रॉ में छेड़छाड़ करती है ताकि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा। यह पहला मौका है जब आईसीसी ने इस बात को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये वजह बताई आईसीसी ने

ICC admits to purposely putting India, Pakistan in same group

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने कहा, ‘निसंदेह हमारी कोशिश होती है कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाए। भारत-पाक के चाहने वाले दुनिया भर में हैं। इसकी वजह से टूर्नामेंट को काफी प्रचार प्रसार मिलता है। टीवी पर भी यह मैच भारी तादाद में लोग देखते हैं।’

हालांकि रिचर्ड्सन ने इस बात से इनकार किया कि इससे टूर्नामेंट की अखंडता पर कोई असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि हम हमेशा ग्रुप बनाते समय रैंकिंग का ध्यान रखते हैं। ग्रुप इस तरह बनाए जाते हैं कि ज्यादा असंतुलन नजर नहीं आए। यदि ग्रुपों का संतुलन बना रहता है तो टूर्नामेंट पर कोई असर नहीं पड़ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed