{"_id":"6751e263d5e0a0cf6b07e6a7","slug":"icc-accepted-pcb-condition-hybrid-model-will-remain-in-force-till-2027-pakistan-will-not-play-t20-wc-in-india-2024-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PCB: आईसीसी ने मानी पाकिस्तान की शर्त, 2027 तक लागू रहेगा हाइब्रिड मॉडल, विश्व कप के लिए भारत नहीं आएगी टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PCB: आईसीसी ने मानी पाकिस्तान की शर्त, 2027 तक लागू रहेगा हाइब्रिड मॉडल, विश्व कप के लिए भारत नहीं आएगी टीम
Thu, 05 Dec 2024 10:57 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 05 Dec 2024 10:57 PM IST
सार
भारत अगले साल अक्तूबर में महिला वनडे विश्व कप और श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से 2026 पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। इसका अर्थ यह है कि अब पाकिस्तान की टीम भी टी20 विश्व कप के लिए भारत के दौरे पर नहीं आएगी।
विज्ञापन
बाबर और रोहित
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में ही होगा। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से जुड़े एक शीर्ष सूत्र ने पीटीआई को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। हालांकि, आईसीसी ने पीसीबी की उस शर्त को मान लिया है जिसमें उसने 2031 तक इसी तरह की व्यवस्था की मांग की थी। आईसीसी ने माना है कि 2027 तक हाइब्रिड मॉडल लागू रहेगा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और बाबर आजम
- फोटो : Social Media
भारत दौरे पर नहीं आएगी पाकिस्तान की टीम
आईसीसी के सूत्र ने पीटीआई को बताया कि वैश्विक संस्था ने 2027 तक अपने सभी टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई है। इस दौरान भारत अगले साल अक्तूबर में महिला वनडे विश्व कप और श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से 2026 पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। इसका अर्थ यह है कि अब पाकिस्तान की टीम भी टी20 विश्व कप के लिए भारत के दौरे पर नहीं आएगी।
आईसीसी के सूत्र ने पीटीआई को बताया कि वैश्विक संस्था ने 2027 तक अपने सभी टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई है। इस दौरान भारत अगले साल अक्तूबर में महिला वनडे विश्व कप और श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से 2026 पुरुष टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। इसका अर्थ यह है कि अब पाकिस्तान की टीम भी टी20 विश्व कप के लिए भारत के दौरे पर नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबर और रोहित
- फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत में होने वाले टूर्नामेंट
2025: महिला वनडे विश्व कप
2025: पुरुषों का एशिया कप
2026: पुरुष टी20 विश्व कप (श्रीलंका के साथ)
2029: पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी
2031: वनडे विश्व कप (बांग्लादेश के साथ)
2025: महिला वनडे विश्व कप
2025: पुरुषों का एशिया कप
2026: पुरुष टी20 विश्व कप (श्रीलंका के साथ)
2029: पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी
2031: वनडे विश्व कप (बांग्लादेश के साथ)