फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ian Healy said India offer green track for practice and spin track in match australia denied practice match

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के गंभीर आरोप- भारत में सही पिच नहीं मिलती, इसलिए अभ्यास मैच नहीं खेल रहे

Tue, 31 Jan 2023 05:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 05:41 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर इयान हीली ने कहा कि भारत में अभ्यास मैच और वास्तविक मैच की पिच में जमीन आसमान का अंतर होता है। यह गलत है। इसी वजह से कंगारू टीम अभ्यास मैच नहीं खेल रही है। 
 

विज्ञापन
Ian Healy said India offer green track for practice and spin track in match australia denied practice match
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत नौ फरवरी से हो रही है। चार मैच की इस टेस्ट सीरीज से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है और जुबानी जंग भी जारी है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज इयान हीली ने भारत पर अभ्यास के लिए सही पिच नहीं देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने उस्मान ख्वाजा का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय टीम अभ्यास के लिए हरी पिच देती है, जबकि मैच में स्पिन पिच होती है। ऐसे में अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला सही है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था "क्या आप कभी हमारे (ऑस्ट्रेलिया) साथ भारत-दौरे पर गए हैं? जब हम खेलते हैं तो वे स्पिन विकेट हो सकते हैं, लेकिन हम अभ्यास मैचों में जाते हैं और वे वहां (भारत में) हरे (गाबा के मैदान जैसे) विकेट मिलते हैं, तो अभ्यास मैच का क्या महत्व है।" 
विज्ञापन


इयान हीली ख्वाजा के बयान से सहमत थे और एक रेडियो चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा "हमने सिडनी में अपने स्पिनरों को रणनीतिक बनाने के लिए इकट्ठा किया है... हमें अब भरोसा नहीं है कि एक देश के लिए मनमुताबिक सुविधाएं दी जाएंगी। वैसे हम भी इस धोखाधड़ी का हिस्सा रहे हैं... जब हम (इंग्लैंड में) खत्म हो जाते हैं तो हम अपना समय उन कमजोर काउंटी टीमों के बारे में शिकायत करने में बिताते हैं जिन्हें इंग्लैंड ने सीरीज से पहले हमारे विपक्ष के रूप में रखा था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे टिप्पणी करते हुए हीली ने कहा कि वह दौरे और वास्तविक मैचों के लिए तैयार किए जा रहे विकेटों के दो अलग-अलग सेटों को पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने कहा "क्रिकेट में हमारा ध्यान अपने सर्वश्रेष्ठ और आने वाले क्रिकेटरों के लिए अवसर और अनुभव बनाने से हट गया है... अब हम बहुत बहुप्रतीक्षित सीरीज से पहले दौरे पर जाने वाली टीमों को अच्छी तैयारी कराने से इंकार करते हैं और मुझे यह पसंद नहीं है। क्रिकेट के देशों के बीच भरोसे को इस तरह टूटते हुए देखना निराशाजनक है और इसे रोकने की जरूरत है।"

2004 से भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीता ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने 2004-05 के बाद से भारत में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और इस बार जीत की उम्मीद करेगा। हीली ने आगे कहा कि "आजकल दौरा करने वाली सभी टीमें संघर्ष करती दिख रही हैं और यहां फिर ऐसा हो सकता है। हम कोई खास अभ्यास किए बिना भारत जा रहे हैं। इंग्लैंड को छोड़ दीजिए, जहां हम 2001 से नहीं जीते हैं।" 

हालांकि, हीली ने सुझाव दिया कि सीरीज के बीच में एक अभ्यास मैच अच्छा विचार है। इससे सात रिजर्व खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा, जो टीम में शामिल हैं। उन्होंने कहा "भारत में वे (ऑस्ट्रेलिया) उम्मीद कर रहे हैं कि सब कुछ काम करेगा और टीम नेट अभ्यास के साथ तरोताजा हो जाएगी ... हमारे कोचिंग स्टाफ इससे संतुष्ट हैं और मैं अभी उन पर भरोसा करूंगा। हालांकि, मैं दोनों के बीच एक टूर मैच देखना पसंद करूंगा।" भारत में दूसरा और तीसरा टेस्ट ... मुझे तीन दिवसीय खेल देखना अच्छा लगेगा ताकि हमारे सात रिजर्व (18-सदस्यीय टीम में) खिलाड़ियों को भारत में खेलने का थोड़ा अनुभव मिले।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed