फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ian Chappell says virat kohli has ensured his emotions work for him and not against team

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, कोहली के नजरिए ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर

Mon, 03 Feb 2020 01:00 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 03 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
ian Chappell says virat kohli has ensured his emotions work for him and not against team
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज इयान चैपल ने ‘अत्यधिक भावनात्मक स्वभाव’ का इस्तेमाल सकारात्मक तरीके से करने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इससे प्रतिभाशाली टीम के निर्माण में मदद मिली और विदेशों में टीम को सफलता दिलाने में भी यह मददगार रहा। 

विज्ञापन

 
चैपल ने कहा, ‘जब वह पहली बार कप्तान बने, खासकर टेस्ट टीम के तो मुझे लगा कि उनका अत्यधिक भावनात्मक स्वभाव उनकी नेतृत्व क्षमता के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके उलट उन्होंने अपनी भावनाओं का इस्तेमाल इस तरह से किया कि वह टीम के खिलाफ नहीं गया। ऐसा इसलिए संभव हो सका क्योंकि वह खेल में अपने दृष्टिकोण को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं। ’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय टीम कोहली की कप्तानी में ‘बहुमुखी प्रतिभा की धनी’ हुई है जिससे टीम ने विदेशों में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, ‘कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम की एक और खासियत लगातार अच्छा प्रदर्शन करना रहा है। तीनों प्रारूप की अलग-अलग चुनौतियों के बाद भी टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है। टीम बहुमुखी प्रतिभा की धनी हो गयी है जिससे वे विदेशों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed