फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ian Bishop says Sanju samson is wasting good form and opportunity to make comeback in Indian Team

Sajnu Samson Form: टीम इंडिया में वापसी का मौका बर्बाद कर रहे हैं संजू सैमसन, वेस्टइंडीज के दिग्गज ने जताई चिंता

Wed, 27 Apr 2022 11:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 11:31 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयॉन बिशप ने कहा है कि संजू सैमसन टीम इंडिया में वापसी का बेहतरीन मौका बर्बाद कर रहे हैं। बिशप के अनुसार वो अच्छी लय में हैं, लेकिन खराब शॉट खेलकर अपना नुकसान कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Ian Bishop says Sanju samson is wasting good form and opportunity to make comeback in Indian Team
आरसीबी के खिलाफ आउट होने के बाद संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। आठ में से छह मैच जीतकर यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है, लेकिन टीम के कप्तान संजू सैमसन एक बार फिर अच्छी शुरुआत करने के बाद फ्लॉप रहे हैं। सैमसन हर मैच में अच्छी शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयॉन बिशप का मानना है कि सैमसन इस साल मैच जिताऊ पारियां न खेलकर भारतीय टीम में आने का मौका बर्बाद कर रहे हैं। इसी साल अक्तूबर के महीने में टी20 विश्व कप होना है। इससे पहले शानदार बल्लेबाजी कर सैमसन टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बिशप ने ईएसपीएन क्रिकइनफो से बातचीत के दौरान कहा कि संजू भारतीय टीम में जगह बनाने का अच्छा मौका और अपनी अच्छी फॉर्म बर्बाद कर रहे हैं। जब जोस बटलर के बल्ले से रन न निकलें तो उन्हें अपनी टीम के लिए आगे आकर रन बनाने चाहिए, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। सैमसन जब भी बल्लेबाजी करते हैं, उन्हें देखना शानदार होता है। हालांकि, अब तक उन्होंने निरंतरता के साथ रन नहीं बनाए हैं और अपनी बल्लेबाजी से मैच में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। 
विज्ञापन


बैंगलोर के खिलाफ गंवाया मौका
सैमसन आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। बैंगलोर के खिलाफ जब जोस बटलर सस्ते में पवेलियन लौट गए थे, तब सैमसन के पास बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया के लिए दावेदारी करने का शानदार मौका था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। वो अच्छी लय में भी दिख रहे थे, लेकिन वो तीन छक्के और एक चौके की मदद से सिर्फ 27 रन बना पाए। श्रीलंका को मिस्ट्री स्पिनर वनिंदू हसरंगा के खिलाफ रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में वो आउट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार खराब शॉट खेल रहे हैं संजू
बिशप ने बताया कि वो संजू सैमसन के बड़े फैन हैं, लेकिन वो कई सालों से खराब शॉट खेलकर अच्छी फॉर्म और भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका गंवा रहे हैं। वो अभी भी फॉर्म में हैं, लेकिन हसरंगा के खिलाफ वो बेहतर तरीके से खेल सकते थे। उन्हें रिवर्स स्वीप की जरूरत नहीं थी। वहीं न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी का मानना है कि सैमसन जरूरत से ज्यादा प्रयोग करते हैं। इसी वजह से वो अपना विकेट गंवा देते हैं। जब वो सीधे बल्ले से खेलते हैं तब वो शानदार लगते हैं, लेकिन वो हर तरह का शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा देते हैं। 


जब वो खेलते हैं तो उन्हें देखना बहुत आसान होता है, लेकिन तभी उन्हें सब कुछ बहुत सरल लगने लगता है और उनका ध्यान टूट जाता है। इसके बाद ही वो अपना विकेट गंवा देते हैं। सैमसन ने इस सीजन हैदराबाद के खिलाफ 55 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 48 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा उनके लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed