{"_id":"596eee754f1c1bb3498b495b","slug":"i-will-do-something-better-with-the-indian-bowling-unit-says-bharat-arun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ कैसी है खिलाड़ियों की केमिस्ट्री!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ कैसी है खिलाड़ियों की केमिस्ट्री!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त भरत अरुण 26 जुलाई से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए तैयार हैं। अरुण ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में कहा, 'टीम इंडिया में लौटकर खुश हूं और रवि शास्त्री, संजय बांगर व आर श्रीधर के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हूं। आगामी श्रीलंका सीरीज पर मेरा पूरा ध्यान लगा हुआ है।'
2 of 5
आर अश्विन
- फोटो : ESPN
अरुण का रवि शास्त्री के साथ सफर 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त के बाद शुरू हुआ। अरुण के जुड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इसके बाद विराट कोहली पूर्णकालिक कप्तान बने और भारत ने 2015 में श्रीलंका को उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया। भारत ने 22 साल के बाद श्रीलंका में सीरीज जीती थी। इसके बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में टेस्ट सीरीज में 3-0 से मात दी थी।
3 of 5
विराट कोहली और अश्विन
- फोटो : ESPN
2016 वर्ल्ड टी20 के बाद अरुण राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच पद से हटे और फिर 2016-17 रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए वो हैदराबाद से जुड़े। उन्होंने टीम के साथ अच्छे से काम किया, जिसका नतीजा ये रहा कि हैदराबाद ने नॉकआउट में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भरत अरुण
- फोटो : रेडिफ
हैदराबाद के साथ समय को लेकर अरुण ने कहा, 'मैंने हैदराबाद के युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने का काफी आनंद लिया। हालांकि, सभी का सपना भारतीय टीम का हिस्सा बनने का होता है। अब राष्ट्रीय टीम में लौटकर मेरे सामने चुनौती आ गई है कि टीम में अच्छा योगदान दे सकूं।' जब अरुण 2014 में टीम इंडिया से जुड़े थे, तब परिणाम अच्छे नहीं आ रहे थे, लेकिन सभी गेंदबाजों के लिए लंबे समय की योजना तैयार हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
उमेश यादव
- फोटो : ESPN
मौजूदा भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की अरुण के साथ अच्छी केमिस्ट्री है और उनके रहते सभी में काफी सुधार हुआ था। उमेश यादव ने हाल ही में कहा था कि भरत अरुण के कारण उनकी गेंदबाजी में काफी निरंतरता आई थी। उमेश ने कहा कि पिछले सत्र में मैंने टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसका श्रेय बहुत हद तक भरत अरुण को जाता है क्योंकि उनके साथ मिलकर मैंने अपनी कमियों पर काफी काम किया और उसमें सुधार किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।