{"_id":"8c23ab64-29dd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"i-will-come-back-in-team-india-for-good-play-says-dinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा खेलूंगा तो जल्द आऊंगा टीम में: डिंडा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अच्छा खेलूंगा तो जल्द आऊंगा टीम में: डिंडा
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Nov 2012 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक खिलाड़ी चाहे अंतरराष्ट्रीय मैच में हो और चाहे घरेलू क्रिकेट में, उसे तो बस अपना सौ प्रतिशत देना होता है। यह कहना है बंगाल रणजी टीम के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा का। डिंडा पंजाब के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे रणजी मैच में खेलने के लिए पीसीए स्टेडियम मोहाली पहुंचे। अशोक डिंडा इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में इंडिया ए की तरफ से खेलते हुए 2 विकेट चटका चुके हैं। भारतीय टीम में न चुने जाने के बारे में अशोक डिंडा ने कहा कि अच्छा खेलता रहूंगा तो टीम में जरूर चुन लिया जाऊंगा।
विज्ञापन
अशोक ने बताया कि मोहाली का विकेट मेरे लिए ड्रीम विकेट है। यहां मैंने काफी मैच खेले हैं। इस पिच पर पर गेंदबाजी करना हमेशा से ही बढ़िया लगता है। वहीं बंगाल टीम के कोच डब्ल्यूवी रमन ने बताया कि राजस्थान के साथ पिछला मैच ड्रा रहने के बाद पंजाब के खिलाफ टीम बेहतर स्टार्ट चाहेगी। मोहाली के विकेट में बाउंस है, इस पर गेंदबाजी करना चैलेंज रहेगा।
विज्ञापन