फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   i was worried about the spinners

'राजस्थानी बल्लेबाजों ने हमारे गेंदबाजों को धो डाला'

Mon, 13 May 2013 03:00 PM IST
जयपुर/एजेंसी
जयपुर/एजेंसी Updated Mon, 13 May 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
i was worried about the spinners

प्लेऑफ में जगह पक्की करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की राजस्थान के हाथों हार से दुखी कप्तान धोनी ने गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई है।

विज्ञापन


राजस्थान रायल्स के हाथों पांच विकेट से मिली शिकस्त के बाद धोनी ने कहा है कि उनकी टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।

चेन्नई ने राजस्थान के सामने 142 रनों का लक्ष्य रखा था और राजस्थान की कमजोर शुरूआत के बावजूद शेन वाटसन के 34 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 70 रनों की पारी की बदौलत उसने पांच विकेटों से जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन


धोनी ने मैच के बाद कहा कि हमने शुरुआती 10 से 11 ओवरों में बेहतरीन गेंदगाजी की लेकिन वाटसन की पारी के सामने हम कुछ नहीं कर सके।

मैं बस स्पिनरों के लिए कुछ चिंतित था। जब आर अश्विन कुछ कमाल नहीं कर सके तो मैंने तेज गेंदबाजों को खेलाने का निर्णय किया। कप्तान ने कहा कि मैच में कई ओवर तेज गेंदबाजों के हाथ में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। यह एक बेहतरीन ट्रैक है लेकिन हमें कुछ और रन बनाने चाहिए थे। हम अपने स्कोर का बचाव भी नहीं कर सके। मैच में चेन्नई के आर अश्विन ने मात्र एक ओवर में ही 23 रन दे डाले जबकि उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed