फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ‘I think it’s a fresh start,’ says Indian Women ODI captain Mithali Raj ahead of New Zealand series

मिताली को उम्मीद, डब्ल्यूवी रमन बड़ा अंतर पैदा करेंगे

Mon, 14 Jan 2019 08:24 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Mon, 14 Jan 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
‘I think it’s a fresh start,’ says Indian Women ODI captain Mithali Raj ahead of New Zealand series

बाहर किये गये कोच रमेश पोवार और सीओए सदस्य डायना इडुल्जी के साथ उनके मतभेद अब बीती बात हो गये हैं और अब मिताली राज न्यूजीलैंड के आगामी दौरे में नये कोच डब्ल्यूवी रमन के मार्गदर्शन में नयी शुरूआत करने के लिये तैयार हैं। 

विज्ञापन


वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद महिला टीम सुर्खियों का केंद्र बन गयी थी क्योंकि मिताली ने इसके बाद पिछले कोच पोवार पर पक्षपात का और सीओए सदस्य इडुल्जी पर उनका करियर खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


एक दिवसीय महिला टीम की कप्तान मिताली ने टीम के रवाना होने से पहले रविवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह नयी शुरूआत है। नये साल में यह पहली श्रृंखला है और हां, हम उसे (विवाद) को पीछे छोड़ चुके हैं। ’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिताली को भरोसा है कि रमन का कोच के तौर पर अनुभव अंतर पैदा करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘जब एक कोच राष्ट्रीय टीम के लिये आता है तो हम बतौर टीम हम बहुत मुखर हो जाते हैं कि टीम के फायदे के लिये क्या जरूरी है। कोच और खिलाड़ियों को एक स्तर पर होना चाहिए क्योंकि यह काफी अहम होता है। ’’ 


उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके साथ कभी ट्रेनिंग नहीं की है लेकिन दो बार उनसे मिली थी, लेकिन अगर आप उनकी योग्यता देखोगे तो वह शीर्ष स्तर तक खेले हैं और विभिन्न स्तर की कई टीमों को उन्होंने कोचिंग दी है। इससे आप सकारात्मक हो कि कोच टीम में बड़ा अंतर लायेंगे। ’’ 

मिताली ने यह भी स्वीकार किया कि सभी कोचों ने टीम को बेहतर बनाने में अहम भूमिका अदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed