{"_id":"58afffb04f1c1b701cb249f4","slug":"i-respect-ms-dhoni-but-not-affraid-of-him-say-virat-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विराट बोले ‘धोनी की इज्जत करता हूँ, मगर डरता नहीं हूँ’","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट बोले ‘धोनी की इज्जत करता हूँ, मगर डरता नहीं हूँ’
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Feb 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
भारतीय टीम की सीमित ओवरों में कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपनी क्रिकेट का खुलकर मजा ले रहे हैं। भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में भी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के कप्तान नहीं है। धोनी विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी करेंगे।
इस प्रतियोगिता में झारखंड को अपना पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलना है। इसी की तैयारियों में जुटी की धोनी की टीम ने जमकर अभ्यास किया। धोनी ने अभ्यास के दौरान नेट्स में गेंदबाजी भी की।

Trending Videos
हर चीज पर है धोनी की पैनी नजर
विराट सिंह
- फोटो : ESPN
नेट्स में अभ्यास सत्र के दौरान धोनी सौरभ तिवारी समेत बाकी खिलाड़ियो के बात करते हुए भी नजर आए। उनमें से एक खिलाड़ी विराट सिंह भी थे, जिन्होंने ईस्ट जोन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने में अमूल्य योगदान दिया।
विराट सिहं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि धोनी हमेशा ही युवा खिलाड़ियों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। इसलिए मैं उनसे थोड़ा दूर रहता हूं। हालांकि मैं उनसे डरता नहीं हूं। वे हर किसी के साथ समय बिताते हैं और सभी की मदद करने में आगे रहते हैं।”
अभ्यास के दौरान धोनी ने सभी खिलाड़ियों की बल्लेबाजी पर करीब से नजर रखी और खुद अंत में बल्लेबाजी की।