फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोहे-जलेबी विवाद के बाद सामने आए गंभीर, बताया बैठक छोड़कर क्यों कर रहे थे इंदौर में कमेंट्री

Mon, 18 Nov 2019 03:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 18 Nov 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
I know the meeting was very important but I was contractually bound, says Gautam Gambhir
गौतम गंभीर विवाद - फोटो : ट्विटर

बीते कुछ दिन भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के लिए बेहद कठिन रहे। दिल्ली की अहम बैठक छोड़कर इंदौर में पोहे-जलेबी खाते हुए उनकी तस्वीर क्या वायरल हुई, लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर दिया। दिल्ली में जगह-जगह गंभीर के लापता हो जाने के पोस्टर चिपके हुए नजर आए। तमाम विवादों के बीच अब सोमवार को गौतम गंभीर पहली बार सामने आए।



I know the meeting was very important but I was contractually bound, says Gautam Gambhir
गौतम गंभीर - फोटो : एएनआई

2011 विश्व कप जीत के हीरो रहे गौतम गंभीर ने प्रदूषण नियंत्रण पर चर्चा के लिए दिल्ली में आयोजित संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल न हो पाने की वजह बताई। बकौल गंभीर, 'मुझे पता है कि बैठक बहुत महत्वपूर्ण थी, लेकिन मैं अनुबंधित था। 

I know the meeting was very important but I was contractually bound, says Gautam Gambhir
गौतम गंभीर - फोटो : एएनआई

पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि मैंने जनवरी में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे और अप्रैल में राजनीति में शामिल हुआ, इसलिए मुझे मजबूरन कमेंट्री करने के लिए इंदौर जाना पड़ा। 11 नवंबर को मुझे मेल मिला और उसी दिन मैंने बैठक में अपनी अनुपलब्धता के बारे में बता दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
I know the meeting was very important but I was contractually bound, says Gautam Gambhir
गौतम गंभीर - फोटो : ट्विटर

गौतम गंभीर ने 'आप' पर भी निशाना साधा। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'अगर मेरे जलेबी खाने से दिल्ली का पॉल्यूशन बढ़ा है, तो मैं हमेशा के लिए जलेबी छोड़ सकता हूं...10 मिनट में मुझे ट्रोल करना शुरू कर दिया। अगर इतनी मेहनत दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में की होती तो हम सांस ले पाते।'
 

विज्ञापन
I know the meeting was very important but I was contractually bound, says Gautam Gambhir
गंभीर के लापता पोस्टर्स - फोटो : ANI

याद दिला दें कि भारत-बांग्लादेश के बीच इंदौर में 14 नवंबर से पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ था। इस दौरान वीवीएस लक्ष्मण द्वारा शेयर की गई फोटो में गंभीर पोहे-जलेबी खाते देखे गए थे। इसके बाद 16 नवंबर को आप कार्यकर्ता थाली में जलेबियां लेकर दिल्ली की सड़कों पर उतर गए और जमकर विरोध किया। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली में होने वाली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक छोड़कर सांसद गौतम गंभीर क्रिकेट मैच की कमेंट्री करते रहे साथ ही जलेबी भी खाते रहे। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी को कोई अफसोस नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed