फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   i had chance to hit triple century, says dhawan

धवन के आउट होते ही नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने से रह गया

Tue, 13 Aug 2013 11:08 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
i had chance to hit triple century, says dhawan

बाएं हाथ का यह धाकड़ बल्लेबाज जिस अंदाज में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की धुनाई कर रहा था उससे यही लग रहा था कि वह क्रिकेट जगत में नया कीर्तिमान रच देगा।

विज्ञापन

 
सोमवार को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ मुकाबले के दौरान शिखर धवन जब वह आउट हुए उस समय भारतीय पारी में 32 गेंदें और फेंकी जानी थी और उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि वह आराम से तिहरा शतक जमा देंगे।
विज्ञापन


लेकिन 150 गेंदों में 248 रन बनाने के बाद वह कैच आउट हो गए और उनके आउट होते ही एक नया विश्व रिकॉर्ड बनते-बनते रह गया।
रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन

धवन ने प्रिटोरिया में हुए एक दिवसीय मुकाबले में जब दोहरा शतक लगाया तो उस समय उन्हें मालूम था कि 50-50 ओवर के फॉर्मेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले मात्र तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।


इससे पहले सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ही इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं और दोनों ने वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक लगाए हैं।

तिहरे शतक का मौका चूकने वाले धवन ने अपनी धमाकेदार पारी के बाद बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, 'मैं इस रिकॉर्ड से वाकिफ था और यह मुकाम हासिल करना मेरे लिए स्पेशल होता। जब मैं 44वें ओवर में आउट हुआ उस समय मुझे लगा कि अगर मैं अंत तक बल्लेबाजी करता तो मेरे पास तिहरा शतक जमाने का मौका होता। मैं अपने इस स्कोर से भी खुश हूं।'
अफ्रीका में गरजे शिखर धवन, बनाया नया रिकॉर्ड
भारत ए के कोच लालचंद राजपूत ने भी धवन के बल्लेबाजी की तारीफ की।

जब धवन को बताया गया कि वह अब तेंदुलकर और सहवाग की कतार में आ गए हैं, तो इस पर उन्होंने तुरंत दोनों के साथ अपनी तुलना करने से इनकार कर दिया और कहा, 'मुझे मालूम था कि मैं एक दिवसीय खेल में दोहरा शतक जमाकर सचिन पाजी और वीरू पाजी के क्लब में शामिल हो गया हूं।'  

उन्होंने कहा, 'दोनों क्रिकेट इतिहास के महान क्रिकेटर हैं और मेरा अंतरराष्ट्रीय कॅरियर अभी शुरू ही हुआ है।'

भारत ए को त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना जरूरी था और इसमें भारतीय टीम सफल भी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed