तेंदुलकर के साथ खेलना यादगार रहेगाः सकलैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व आफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने कहा है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ खेलना उनके लिए सम्मान की बात थी और सचिन के खिलाफ गेंदबाजी को वह आज भी याद करते हैं। मुश्ताक ने सचिन के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने को क्रिकेट जगत के लिए भारी क्षति बताया।
मुश्ताक ने कहा कि सचिन के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेना खेल के इस प्रारूप के लिए भारी नुकसान है। तेंदुलकर की तरह कोई और खिलाड़ी हो ही नहीं सकता है। सचिन 23 वर्षों तक क्रिकेट में शीर्ष पर रहे जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने कहा कि सचिन ने इतने लंबे समय तक इस खेल में जिस तरह अपनी बादशाहत बनाकर रखी वह असाधारण है।
सचिन दुनियाभर के युवा खिलाड़ियों के लिए एक उदाहरण हैं। वर्ष 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व आफ स्पिनर ने कहा कि वह सचिन के खिलाफ गेंदबाजी को हमेशा याद करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मैंने उस समय क्रिकेट खेला जब सचिन खेला करते थे। मेरे लिए सचिन के खिलाफ गेंदबाजी करना सम्मान की बात थी पहले सचिन ने मेरी गेंदों पर कई चौके और छक्के लगाए लेकिन बाद में मैंने उन्हें आउट किया। यह मेरे लिए खास था।
मुश्ताक ने सचिन के साथ इंग्लैंड में बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि मैं मुश्ताक अहमद के साथ उन दिनों ससेक्स काउंटी के लिए खेलता था और उस दौरान भारतीय टीम तीन दिवसीय मैच खेलने आई थी। भारतीय दल मुश्ताक के घर रात्रि भोज के लिए आती थी और वहां मैं सचिन के साथ मैच के बारे में बात करता था।
इस बीच पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट रिश्ते बहाल होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह द्विपक्षीय सीरीज लगातार होने वाली सीरीज में तब्दील हो जाएगी और दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार आएगा।