{"_id":"5dcbc90d8ebc3e5b2a71bd2d","slug":"i-did-not-know-what-to-do-during-2014-england-virat-kohli-on-mental-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट के करियर का काला सच...जब उन्हें लगने लगा था कि सब कुछ खत्म हो गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट के करियर का काला सच...जब उन्हें लगने लगा था कि सब कुछ खत्म हो गया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 14 Nov 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
2014 दौरे के दौरान विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने बीते दिनों अज्ञात परेशानियों का हवाला देकर क्रिकेट से ब्रेक ले लिया, इसके बाद युवा कंगारू बल्लेबाज निक मेडिनसन ने भी मानसिक तनाव के चलते यही कदम उठाया। इंग्लैंड में स्टीव हार्मिसन, मार्कस ट्रेसकोथिक और जेरेमी फोवलेर भी मानसिक अवसाद का सामना कर चुके हैं। अब विराट कोहली ने भी खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
भारतीय कप्तान विराट कोहली की माने तो वह भी इस दौर से गुजर चुके हैं, जब उन्हें लगने लगा था कि सब कुछ खत्म हो चुका है। मामला 2014 का है, जब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर थी। विराट की माने तो वह भी अपने करियर में ऐसे मोड़ से गुजरे हैं। तब उन्हें लगने लगा था कि दुनिया खत्म हो गई। बकौल विराट, 'मुझे समझ नहीं आया कि क्या करूं और सबसे क्या कहूं। कैसे बात करूं।’
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
अपने 11 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में कोहली 2014 में उस दौर का सामना कर चुके हैं जब वह एक अर्धशतक भी नहीं बना सके थे और उनकी काफी आलोचना हुई थी। बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में गुरुवार से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले विराट ने कहा कि, 'मैं उस समय कह नहीं सका कि मानसिक तौर पर अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं और खेल से दूर जाने की जरूरत है। आपको पता नहीं होता कि उसे किस रूप में लिया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ग्लेन मैक्सवेल और निक मैडिंसन
- फोटो : ट्विटर
साथ-साथ विराट का यह भी मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य के मसलों को स्वीकार करने वाले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने अच्छा काम किया है। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो आपका (पत्रकारों का) यह काम है और हमारा भी एक काम है। हर कोई अपने काम पर फोकस करता है। यह पता करना मुश्किल है कि दूसरे व्यक्ति के दिमाग में क्या चल रहा है।’
विज्ञापन
5 of 5
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : ट्विटर
मैक्सवेल के खिलाफ आईपीएल में काफी खेल चुके कोहली ने कहा, ‘उसने दुनिया भर के क्रिकेटरों के सामने मिसाल पेश की है। यदि आप मानसिक तौर पर सही स्थिति में नहीं है तो कई बार ऐसा मौका आ जाता है कि आपको समय की जरूरत पड़ती है।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।