{"_id":"7107bdf4-a857-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"i-am-not-bothered-by-retirement-opinion-of-others-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संन्यास पर दूसरों के विचारों की परवाह नहीं: सचिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संन्यास पर दूसरों के विचारों की परवाह नहीं: सचिन
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 19 Apr 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर इस समय अपने अच्छे फॉर्म में नहीं है लेकिन इस सीनियर बल्लेबाज ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस बात की परवाह नहीं करते कि दूसरे मेरे संन्यास के बारे में क्या सोचते हैं। वह सिर्फ अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
बकौल सचिन, ‘काफी लोग मेरे संन्यास के सवाल पर बातें करते रहते हैं। जहां तक मुझे याद है यह सवाल 2005 में शुरू हुआ और तब से आज तक जारी है। लेकिन मेरा जवाब आज भी वही है कि मैं अपना काम जारी रखूंगा और आप अपना काम करते रहो।’
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि क्या इस सवाल से, कि आप कब रिटायर होंगे, आपके प्रदर्शन पर प्रभाव तो नहीं पड़ता, तेंदुलकर ने कहा, ‘इससे मुझ पर प्रभाव नहीं पड़ता।’
यहां दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल और सूचना व प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी की मौजूदगी में पहले ई-न्यूज पेपर की लांचिंग के बाद सचिन ने यह बात कहीं।
तेंदुलकर ने कहा, ‘2011 वर्ल्ड कप के दौरान अपना 99वां शतक जड़ने के बाद कैसे मीडिया ने मेरे सौवें शतक के बारे में अनुमान लगाया था। यह मीडिया है जो अपने काम को अंजाम दे रही है। मीडिया वर्ल्ड कप के दौरान शांत थी। कोई भी मेरे सौवें शतक के बारे में चर्चा नहीं कर रहा था क्योंकि उस वक्त सभी का ध्यान भारत के टूर्नामेंट जीतने पर था। लेकिन वर्ल्ड कप के बाद सभी का ध्यान मेरे 100वें अंतरराष्ट्रीय शतक पर चला गया।’
विज्ञापन
इस सवाल पर कि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ तथा वीवीएस लक्ष्मण आपके बारे में क्या विचार दे रहे हैं, इस पर सचिन का जवाब था, ‘यह आप सोचते हैं कि वे मेरे बारे में गलत बातें करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है।’