फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hyderabad test will go ahead says cricket australia ceo

नो प्रॉब्लम, हैदराबाद में खेलेंगेः ऑस्ट्रेलिया

Fri, 22 Feb 2013 03:16 PM IST
सिडनी/एजेंसी
सिडनी/एजेंसी Updated Fri, 22 Feb 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
hyderabad test will go ahead says cricket australia ceo

हैदराबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने यहां टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेलने की हामी भर दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने हैदराबाद मे 2 मार्च से होने वाले टेस्ट मैच में खेलने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सूदरलैंड ने कहा, 'भारत के दौरे पर आए किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने हैदराबाद बम धमाकों के बाद सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं जताई है। जहां तक मेरा सवाल है तो हम हैदराबाद में दूसरा मैच खेलने जा रहे हैं। इस टूर के दौरान अभी तक जिस तरह की व्यवस्था की गई है उससे हम पूरी तरह संतुष्ट हैं।'
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हैदराबाद में 21 फरवरी की शाम को हुए दोहरे बम धमाके में 14 लोगों मारे गए थे। इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया के हैदराबाद में खेले जाने वाले दूसरे मैच में हिस्सा लेने पर सवाल उठने लगे थे। लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मैच में खेलने के फैसले से इस तरह की सभी आशंकाओं पर विराम लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूदरलैंड ने कहा कि बीसीसीआई और संबंधित अधिकारियों पर हमें पूरा भरोसा है। मुझे खुशी है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपना दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए बुधवार को हैदराबाद पहुंचेगी। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि इस समय खिलाड़ियों का पूरा ध्यान चेन्नई मैच पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed