फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hyderabad team were not informed to travel for participate in vijay hazare trophy

चयन समिति के विवाद में चढ़ी हैदराबाद के खिलाड़ियों की बलि, प्रमुख टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल

Tue, 18 Sep 2018 04:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
hyderabad team were not informed to travel for participate in vijay hazare trophy
akshnath reddy

विजय हजारे ट्रॉफी के आयोजन में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं, लेकिन डोमेस्टिक टूर्नामेंट में हैदराबाद के हिस्सा लेने पर संशय अब तक बरकरार है। अक्षनाथ रेड्डी के नेतृत्व में हैदराबाद की टीम विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला मैच 19 सितंबर को नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलेगी।

विज्ञापन


हालांकि सोमवार रात तक टीम को इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि उन्हें यह मुकाबला खेलने के लिए दिल्ली कब पहुंचना है। बता दें हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की आंतरिक लड़ाई की वजह से सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासनिक समिति (सीओए) से अब तक हैदराबाद की टीम को क्लियरेंस नहीं मिला है, जिसके चलते इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


हालांकि क्रिकेट एसोसिएशन के आंतरिक मतभेदों को सुलझाने के लिए हाईकोर्ट ने जस्टिस अनिल डेव और जस्टिस जीवी सीतापति को यह मामला सौंपा था। इस मामले में जस्टिस अनिल डेव का कहना है कि विजय हजारे ट्रॉफी में अपना पहला मैच खेलने के लिए हैदराबाद को दिल्ली कब रवाना होना है, इस पर मंगलवार दोपहर तक फैसला आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें पिछले कुछ महीनों से हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। यह पूरा मसला डोमेस्टिक क्रिकेट में एक राज्य से दो टीमों के खेलने से जुड़ा है। इस संचालित समिति में पूर्व क्रिकेटर नोएल डेविस बतौर चेयरमैन कार्यभार संभाल रहे हैं। जबकि समित के अन्य सदस्यों में विजय मोहन राज, विविके जैसिम्हा, अरविंद शेट्टी और नोशिर मेहता जैसे दिग्गजों के नाम शुमार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed