फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   How win predictor changed in India-Pakistan T20 World Cup match, win percentage changed from 8-92% to 89-1%

T20 WC: भारत-पाकिस्तान मैच में विन प्रेडिक्टर ने गिरगिट की तरह बदला रंग, दूसरी पारी में यूं बदला जीत प्रतिशत

Mon, 10 Jun 2024 12:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Jun 2024 12:49 PM IST
सार

भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। पहली पारी के बाद विन प्रेडिक्टर ने भारत की जीत की 10 प्रतिशत संभावना जताई थी। वहीं, पाकिस्तान के जीतने की 90 प्रतिशत संभावना जताई थी।

विज्ञापन
How win predictor changed in India-Pakistan T20 World Cup match, win percentage changed from 8-92% to 89-1%
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने पाकिस्तान को छह रन से हराकर टी20 विश्व कप 2024 में लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस जीत ने भारतीय टीम को ग्रुप-ए में टेबल में शीर्ष पर पहुंचा दिया। हालांकि, इस पूरे मुकाबले में जो देखने लायक चीज थी, वह था विन प्रेडिक्टर का बदलना। एक समय विन प्रेडिक्टर के मुताबिक, भारत की जीत की आठ प्रतिशत संभावना थी। इसके बाद आगे के ओवरों में कांटा ऐसे बदला कि भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 90 तक पहुंच गया और पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। विन प्रेडिक्टर ने गिरगिट की तरह रंग बदला। 
विज्ञापन

विन प्रेडिक्टर ने कैसे बदला रंग

How win predictor changed in India-Pakistan T20 World Cup match, win percentage changed from 8-92% to 89-1%
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : BCCI
दरअसल, भारत ने पहले बल्लेबाजी की और 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। पहली पारी के बाद विन प्रेडिक्टर ने भारत की जीत की 10 प्रतिशत संभावना जताई थी। वहीं, पाकिस्तान के जीतने की 90 प्रतिशत संभावना जताई थी। जैसे ही पाकिस्तान पारी के दौरान 11वां ओवर खत्म हुआ, पाकिस्तान की की जीत की संभावना 92 प्रतिशत रही। वहीं, भारतीय टीम की जीत की आठ प्रतिशत संभावना थी। 12वें ओवर के बाद यह भारत के पक्ष में आठ प्रतिशत और पाकिस्तान के पक्ष में 90 प्रतिशत था। विन प्रेडिक्टर दो प्रतिशत टाई की संभावना को भी दिखा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच के ओवरों में बदलता रहा कांटा

How win predictor changed in India-Pakistan T20 World Cup match, win percentage changed from 8-92% to 89-1%
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI
13वें ओवर में यह भारत के पक्ष में 19 प्रतिशत और पाकिस्तान के पक्ष में 78 प्रतिशत था। 14वें ओवर में भारत के पक्ष में 16 प्रतिशत और पाकिस्तान के पक्ष में 80 प्रतिशत था। 15वें ओवर में भारत की जीत की संभावना 27 प्रतिशत थी, जबकि विन प्रेडिक्टर पर उस वक्त पाकिस्तान की जीत की 68 प्रतिशत संभावना थी। 16वें ओवर में यह बदलकर 34 प्रतिशत (भारत) और 62 प्रतिशत (पाकिस्तान) हो गया। यह वही ओवर था जिसमें अक्षर ने सिर्फ दो रन दिए थे। 17वें ओवर में हार्दिक ने शादाब को आउट किया और भारत पहली बार इस मैच में विन प्रेडिक्टर के हिसाब से आगे हो गया। 17वें ओवर में भारत की जीत की 52 प्रतिशत संभावना हो गई और पाकिस्तान 44 प्रतिशत पर आ गया। 18वें ओवर में सिराज ने नौ रन लुटाए और एक बार फिर टक्कर बराबरी की हो गई। 
विज्ञापन

18वें ओवर में आगे हो गया भारत

How win predictor changed in India-Pakistan T20 World Cup match, win percentage changed from 8-92% to 89-1%
रोहित और विराट - फोटो : BCCI
18वें ओवर में भारत की जीत की 48 प्रतिशत संभावना थी और पाकिस्तान की जीत की 47 प्रतिशत संभावना थी। 19वें ओवर में बुमराह का जादू ऐसा चला कि विन प्रेडिक्टर पर भारत की जीत की संभावना 89 प्रतिशत हो गई। तब पाकिस्तान की जीत की संभावना मात्र एक प्रतिशत थी। अर्शदीप ने 20वें ओवर में 11 रन बनाने दिए और पाकिस्तान यह मैच छह रन से हार गया। यह टी20 विश्व कप में पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया के पक्ष में विन प्रेडिक्टर नहीं रहा है। 2022 टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मेलबर्न मैच के दौरान टीम इंडिया के चेज के दौरान विन प्रेडिक्टर ने भारत की जीत की संभावना 15 प्रतिशत बताई थी, जबकि पाकिस्तान की जीत की संभावना 85 प्रतिशत थी। हालांकि, उस मैच को भी टीम इंडिया ने अपने नाम किया था।

विन प्रेडिक्टर ने कैसे बदला कांटा
अवस्था भारत की जीत की संभावना
(% में)
पाकिस्तान की जीत की संभावना
(% में)
पहली पारी के बाद 10% 90%
11वें ओवर के बाद 8% 92%
12वें ओवर के बाद 8% 90%
13वें ओवर के बाद 19% 78%
14वें ओवर के बाद 16% 80%
15वें ओवर के बाद 27% 68%
16वें ओवर के बाद 34% 62%
17वें ओवर के बाद 52% 44%
18वें ओवर के बाद 48% 47%
19वें ओवर के बाद 89% 1%
बचे प्रतिशत में टाई की संभावना है

आखिरी चार ओवर का रोमांच

How win predictor changed in India-Pakistan T20 World Cup match, win percentage changed from 8-92% to 89-1%
भारतीय टीम ने चमत्कार किया है - फोटो : BCCI
आखिरी 24 गेंद में पाकिस्तान को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे। 17वें ओवर में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने शादाब खान को पवेलियन भेजा। इस ओवर में पांच रन आए और एक विकेट मिला।  आखिरी 18 गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी। 18वें ओवर में सिराज गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने नौ रन दिए। 12 गेंद में पाकिस्तान को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। यहीं से जसप्रीत बुमराह ने मैच पलट दिया। वह 19वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए सिर्फ तीन रन खर्च किए। ओवर की आखिरी गेंद पर इफ्तिखार अहमद (5) को भी पवेलियन भेजा। 19 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर छह विकेट पर 102 रन था। 20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। इमाद वसीम और नसीम शाह क्रीज पर थे, लेकिन अर्शदीप ने सिर्फ 11 रन खर्च किए।

सातवीं बार भारत से हारा पाकिस्तान

How win predictor changed in India-Pakistan T20 World Cup match, win percentage changed from 8-92% to 89-1%
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI
टी-20 विश्व कप के आठ मुकाबलों में भारत की यह पाकिस्तान पर सातवीं और वनडे-टी-20 विश्व कप को मिलाकर 16 मुकाबलों में भारत की पाकिस्तान पर यह 15वीं जीत है। पाकिस्तान की यह टी20 विश्व कप 2024 में लगातार दूसरी हार है। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed