फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   how long MS Dhoni? virat kohli require to improve his captaincy in odi

आखिर महेंद्र सिंह धोनी कब तक? विराट को कसनी होगी कमर  

Thu, 14 Mar 2019 04:32 PM IST
Mukesh Jha मुकेश झा, नई दिल्ली
मुकेश झा, नई दिल्ली Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 14 Mar 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
how long MS Dhoni? virat kohli require to improve his captaincy in odi
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : file photo

ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले टी-20 और फिर वन-डे सीरीज में मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम सवालों के घेरे में आ गई है। विश्व कप से पहले टीम इंडिया आखिरी सीरीज खेल रही थी। विश्व कप की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज बहुत अहम थी, लेकिन विराट के शेरों को करारी शिकस्त सहनी पड़ी। पहले दो मैच जीतने के बाद टीम इंडिया को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा। कारण जो भी रहा हो, पर विश्व कप नजदीक है तो ऐसे में टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन की समीक्षा होना लाजिमी है।

विज्ञापन


इस सीरीज ने कई तरह के सवाल उजागर किए हैं। क्या भारतीय टीम का संयोजन गड़बड़ा गया है? लागातार दो हार के बाद भी टीम इंडिया ने सबक नहीं लिया? वाकई धोनी के बिना अधूरे हैं विराट? टीम इंडिया को विश्व कप का प्रबल दावेदार इसलिए माना जा रहा था क्योंकि कप्तान विराट कोहली रनों की बारिश कर रहे थे और गेंदबाज भी मैच जिताकर दे रहे थे। तब सीमित ओवरों में धोनी की उपस्थिति बड़ा कारण थी। धोनी को आराम क्या मिला, टीम इंडिया पूरी तरह बैकफुट पर चली गई।
विज्ञापन


इस सीरीज से पहले टीम इंडिया विश्व कप के लिए लगभग तैयार थी और क्रिकेट के पंडितों का भी यही मानना था कि एक-दो स्थान को छोड़कर बाकी के क्रम सुनिश्चित हैं, जो टीम को चैंपियन बनाने के लिए काफी हैं। मगर इस सीरीज में धोनी की गैरमौजूदगी ने विराट की कमजोर कप्तानी, चौथे नंबर पर अंबाती रायुडू की नाकामी और ऋषभ पंत की लचर विकेटकीपिंग जैसी कई चिंताएं सामने ला दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी आखिर कब तक?

how long MS Dhoni? virat kohli require to improve his captaincy in odi
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली

अब बड़ा सवाल यह है कि धोनी के बिना वाकई अधूरे हैं विराट? इस सवाल से हम हालांकि सहमत नहीं हैं, लेकिन कई दिग्गजों का ऐसा मानना है। मगर हां, इस सीरीज की अगर बात की जाए तो धोनी की गैरमौजूदगी में विराट की खराब कप्तानी दिखी। आखिरी के दो मैचों में धोनी को आराम दिए जाने के बाद मोहाली वन-डे में पंत की खराब विकेटकीपिंग की वजह से विराट कुछ हताश जरूर दिखे। वैसे आखिरी के दो मैचों में धोनी की गैरहाजिरी में विराट की घबराहट और बौखलाहट दोनों स्पष्ट तौर पर नजर आती रही।

धोनी की गैरमौजूदगी में विराट की कप्तानी को लेकर कुछ दिन पहले ही टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा था, 'आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी सौंप देनी चाहिए।' इसके अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर पूर्व महान भारतीय स्पिनर व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने भी विराट कोहली की कप्तानी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। बेदी ने विराट को 'आधा कप्तान' करार दिया था। उन्होंने यह बात मोहाली वन-डे में मिली हार के बाद कही थी।

बहरहाल, इन सब से इतर सवाल तो यह भी है कि धोनी आखिर कब तक? निश्चित तौर पर धोनी अब युवा नहीं रहे। वह 37 साल के हो गए हैं, वह पहले जैसे फुर्तीले भी नहीं हैं। फिर भी उम्र के इस पड़ाव पर वह जिस तरह से फिट दिखते हैं, उनका कोई सानी नहीं है। विकेट के पीछे वो जिस तरह से कीपिंग करते हैं, उनका कोई तोड़ नहीं है। विराट को कमर कसनी होगी। धोनी की गैरमौजूदगी में भी विराट को अच्छी कप्तानी करके दिखानी होगी और उन्होंने किया भी है। धोनी के बिना भी विराट को सहज होना होगा और उनकी कमी की भरपाई भी करनी होगी। इसके लिए उन्हें जो भी करना पड़े।

विराट को कसनी होगी कमर

how long MS Dhoni? virat kohli require to improve his captaincy in odi
dhoni virat ravi

2004 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले एमएस धोनी पांच साल पहले यानी साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। 15 साल के करियर में 340 वन-डे खेल चुके धोनी को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि वह 2019 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। अगर ऐसा होता है तो विराट को एक अच्छे विकेटकीपर की भी तलाश करना होगी। हाल ही में पंत का विकेटों के पीछे लचरपन ने सवाल खड़ा कर दिया कि धोनी के अलावा कौन?

विश्व कप से पहले यह हार टीम इंडिया के लिए एक सबक है। तीन साल बाद भारत को अपनी सरजमीं पर हार का मुंह देखना पड़ा। भारत ने पिछले तीन वर्षों में 13 द्विपक्षीय सीरीज खेली हैं, उनमें से 12 में जीत हासिल की है। लगातार 6 द्विपक्षीय वन-डे सीरीज जीतने के बाद भारत को हार मिली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया लगातार छह द्विपक्षीय वन-डे सीरीज हारने के बाद जीता है।

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में निर्णायक वन-डे से पहले भारतीय टीम ने प्रैक्टिस करने की बजाय पार्टी की आनंद उठाया। जी हां, आखिरी व निर्णायक वन-डे से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस करने की बजाय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के घर पार्टी का आनंद ले रहे थे। प्रैक्टिस नहीं करना भी टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह बनी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। उसने इस सीरीज को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने 2009 के बाद से भारत में कोई वन-डे सीरीज जीती थी। ऐसे में विश्व कप से पहले स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बिना लगातार दो सीरीज (टी-20 और वन-डे) जीतना एक चमत्कार से कम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed