फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hong Kong Team have 12 Players of Pakistani origin and 4 players of indian Origin in team

IND vs HK: एशिया कप में भारत के सामने फिर पाकिस्तानी चुनौती, हॉन्ग कॉन्ग की टीम में 12 खिलाड़ी इसी देश के

Wed, 31 Aug 2022 11:07 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 11:07 AM IST
सार

हॉन्ग कॉन्ग की टीम 12 खिलाड़ी पाकिस्तानी मूल के हैं। चार खिलाड़ी भारतीय मूल और एक खिलाड़ी इंग्लैंड का है। यहां के स्थानीय लोगों में क्रिकेट के प्रति रुचि कम है। इसी वजह से कोई खिलाड़ी देश की राष्ट्रीय टीम में नहीं है। 
 

विज्ञापन
Hong Kong Team have 12 Players of Pakistani origin and 4 players of indian Origin in team
हॉन्ग कॉन्ग की टीम का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ था और इस चुनौती को पार करके टीम इंडिया सुपर चार की रेस में सबसे आगे पहुंच गई है। दूसरे मैच में भारत का सामना हॉन्ग कॉन्ग के साथ है, लेकिन एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों का सामना करना होगा। दरअसल, हॉन्ग कॉन्ग की टीम में 12 खिलाड़ी पाकिस्तानी मूल के हैं। चार खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं और एक खिलाड़ी इंग्लैंड का रहने वाला है। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में भारत को इन्हीं पाकिस्तानी और भारतीय खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा। 
विज्ञापन


एशिया कप के क्वालीफायर राउंड में इन्हीं खिलाड़ियों ने यूएई, सिंगापुर और कुवैत की टीम को हराकर मुख्य दौर में जगह बनाई। लगातार तीन मैच जीतने के बाद हॉन्ग कॉन्ग के खिलाड़ियों के हौसले भी बुलंद होंगे। ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर आईपीएल टीमों की नजर में भी आना चाहेंगे। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं कि हॉन्ग कॉन्ग की टीम में कौन सा खिलाड़ी किस देश का है

पाकिस्तान 
यासिम मुर्तजाः
टीम के सालमी बल्लेबाज पाकिस्तान के पंजाब के रहने वाले हैं। उनका जन्म सियालकोट में हुआ था। 
निजाकत खानः हॉन्ग कॉन्ग के कप्तान भी पाकिस्तान के पंजाब से हैं। उनका जन्म अटोक में हुआ था। 
बाबर हयातः हॉन्ग कॉन्ग की मौजूदा टीम के सबसे अहम बल्लेबाज बाबर भी पाकिस्तान के पंजाब राज्य के अटोक से हैं। 
एजाज खानः एजाज का जन्म हांगकांग में ही हुआ है, लेकिन उनके माता-पिता पाकिस्तान के रहने वाले हैं, जो बाद में हॉन्ग कॉन्ग चले गए। 
जीशान अली: जीशान अली का जन्म भी पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के लाहौर में हुआ था। 
हरून अरशनः टीम के तेज गेंदबाज हरून भी पाकिस्तानी मूल के हैं। 
एहसान खानः एहसान का जन्म भी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रावलपिंडी में हुआ था। 
मोहम्मद घजनपारः पाकिस्तानी मूल के मोहम्मद घजनपार भी अब हॉन्ग कॉन्ग के लिए क्रिकेट खेलते हैं। 
वाजिद शाहः वजिद भी पाकिस्तानी मूल के हैं। 
अफताब हुसैनः अफताब का नाता भी पाकिस्तान से है। 
मोहम्मद वहीदः पाकिस्तानी मूल के वहीद भी हॉन्ग कॉन्ग की टीम का हिस्सा हैं। 
अतीक इकबालः पाकिस्तान के अतीक भी हॉन्ग कॉन्ग के लिए खेलते हैं। 

भारत
किंचित शाहः
भारत के मुंबई शहर में जन्में किंचित शाह भी अब हॉन्ग कॉन्ग के लिए क्रिकेट खेलते हैं।
आयुष शुक्लाः टीम के तेज गेंदबाज आयुष भारतीय मूल के हैं। 
धनंजय रावः धनंजय राव भारतीय मूल के हैं।
अहान त्रिवेदीः भारतीय मूल के अहान भी हॉन्ग कॉन्ग की टीम में हैं। 

इंग्लैंड
स्कॉट मैकेंजीः टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज स्कॉट मैकेंजी इंग्लैंड के रहने वाले हैं। उनका नाता मैनचेस्टर शहर से है। मैकेंजी का जन्म लंकशायर में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed