{"_id":"622c082db7d6240a87774a8f","slug":"hockey-pro-league-germany-s-challenge-in-front-of-india-in-women-s-hockey-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hockey Pro league: महिला हॉकी लीग में भारत के सामने जर्मनी की चुनौती, खराब फॉर्म से जूझ रही है मेहमान टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hockey Pro league: महिला हॉकी लीग में भारत के सामने जर्मनी की चुनौती, खराब फॉर्म से जूझ रही है मेहमान टीम
Sat, 12 Mar 2022 08:10 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 12 Mar 2022 08:10 AM IST
सार
प्रो लीग में पहली बार खेल रही भारतीय महिला टीम ने मस्कट में पहले दो मैचों में चीन को 7-1 और 2-1 से हराया। विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारत ने इसके बाद छठी रैंकिंग वाली स्पेन को 2-1 से हराया लेकिन पिछले महीने रिटर्न चरण में 3-4 से हार गई।
विज्ञापन
हॉकी मैदान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एफआईएच प्रो लीग में अच्छी शुरुआत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ऊंची रैंकिंग वाली लेकिन खराब फॉर्म से जूझ रही जर्मनी के खिलाफ शनिवार को होने वाले पहले मैच में जीत की राह पर लौटने की कोशिश में होगी।
प्रो लीग में पहली बार खेल रही भारतीय महिला टीम ने मस्कट में पहले दो मैचों में चीन को 7-1 और 2-1 से हराया। विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारत ने इसके बाद छठी रैंकिंग वाली स्पेन को 2-1 से हराया लेकिन पिछले महीने रिटर्न चरण में 3-4 से हार गई। इस हार के बावजूद भारतीय टीम एफआईएच प्रो लीग तालिका में तीन जीत और एक हार के बाद नौ अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। चोटिल रानी रामपाल की जगह टीम की कप्तानी कर रही सविता पूनिया को कलिंगा स्टेडियम पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। स्पेन के खिलाफ पिछले मैच में आखिरी क्षणों में गोल गंवाना भारत पर भारी पड़ा।
मौजूदा फॉर्म के आधार पर दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी लग रहा है। जर्मन टीम ने दो मैच खेले हैं लेकिन बेल्जियम ने उसे 1-0 और 3-1 से हराया। टीम अक्तूबर के बाद लीग में वापसी कर रही है। भारतीय टीम की मुख्य कोच यानेके शॉपमैन को भली भांति पता है कि जर्मन टीम ब्रेक के बाद लौटने के बावजूद क्या कर सकती है ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा , ‘जर्मन टीम मूल कौशल के मामले में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है और लगातार अच्छा खेलती आई है । उनका डिफेंस मजबूत है और वे तेजी से आक्त्रस्मण करते हैं ।’ भारतीय टीम में अक्षता अबासो धेकाले और दीपिका जूनियर के रूप में दो नये चेहरे हैं ।
दूसरा मैच रविवार को खेला जायेगा। भारतीय महिला और पुरूष टीम के मैच साथ में होने थे लेकिन जर्मन पुरूष टीम में कोरोना संक्त्रस्मण के मामले पाये जाने के बाद पुरूष टीमों के मैच स्थगित कर दिये गए।