{"_id":"61b496e98755ae3b1b68aa09","slug":"hobart-to-host-fifth-ashes-test-in-day-night-format-replaces-perth","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Ashes: होबार्ट को मिली पांचवें टेस्ट की मेजबानी, पहली बार होगा एशेज टेस्ट का आयोजन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
The Ashes: होबार्ट को मिली पांचवें टेस्ट की मेजबानी, पहली बार होगा एशेज टेस्ट का आयोजन
Sat, 11 Dec 2021 05:47 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 11 Dec 2021 05:47 PM IST
सार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि होबार्ट 14 जनवरी से शुरू होने वाले पांचवें और डे-नाईट टेस्ट की मेजबानी करेगा। होबार्ट में 2016 के बाद पहली बार टेस्ट मैच का आयोजन होगा।
विज्ञापन
दी एशेज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज श्रृंखला की शुरुआत हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 9 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले मैच में पहले दिन से ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला। अब होबार्ट को पहली बार किसी एशेज टेस्ट की मेजबानी का मौका मिला है।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि होबार्ट 14 जनवरी से शुरू होने वाले पांचवें और डे-नाईट टेस्ट की मेजबानी करेगा। होबार्ट में 2016 के बाद पहली बार टेस्ट मैच का आयोजन होगा। आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को यहां निराशा हाथ लगी थी। दक्षिण अफ्रीका ने तब उसे चार दिन में ही एक पारी और 80 रन से हराया था।
विज्ञापन
होबार्ट से पहले इस टेस्ट का आयोजन पर्थ में होना था। लेकिन पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी में कोरोना महामारी की वजह से लगी पाबंदियों की वजह से आयोजन स्थल बदलना पड़ा।
विज्ञापन
होबार्ट में हालांकि पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच होना था। लेकिन तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्ज़ा करने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट मैच को रद्द कर दिया।