{"_id":"59a5c7a34f1c1b5a738b462f","slug":"hit-man-rohit-sharma-named-ms-dhoni-as-ice-man","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महेंद्र सिंह धोनी को साथी खिलाड़ी ने दिया नया नाम !","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महेंद्र सिंह धोनी को साथी खिलाड़ी ने दिया नया नाम !
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा और एमएस धोनी
- फोटो : rohit Sharma Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए यू-टर्न साबित हो रही है। सीरीज से पहले उनके टीम में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी धोनी को अल्टीमेटम दे दिया था लेकिन धोनी ने एक बार फिर अनहोनी की होनी कर टीम इंडिया को न केवल परेशानी से निकाला साथ ही श्रीलंकाई सरजमीं पर लगातार चौथी वनडे सीरीज भी जिताई। ऐसे में धोनी को साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा ने एक नया नाम दे दिया है। इससे पहले उन्हें माही, कैप्टन कूल, करिश्माई कप्तान, एमएसडी जैसे नामों से पुकारा जाता रहा है। ऐसे में इस सूची में एक नाम और जुड़ गया है।
महेंद्र सिंह धोनी को साथी खिलाड़ी ने दिया नया नाम !
पल्लेकल वनडे जीतने के बाद धोनी और भुवी
- फोटो : PTI
सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे में जब-जब टीम इंडिया अकिला धनंजय की फिरकी में फंसकर बैकफुट पर पहुंची टीम इंडिया को महेंद्र सिंह धोनी ने ही संकट से उबारा। पल्लेकल में खेले गए दूसरे वनडे में आठवें विकेट के लिए भुवनेश्वर कुमार के साथ नाबाद 100 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इसके बाद इसी मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे में एक बार फिर करिश्मा करते हुए रोहित शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 197 रन की साझेदारी कर जीत में अहम भूमिका अदा की। लेकिन इन दो जीत के बाद धोनी को एक नया नाम जरूर मिल गया।
महेंद्र सिंह धोनी को साथी खिलाड़ी ने दिया नया नाम !
रोहित शर्मा
- फोटो : icc
धोनी के साथ शतकीय साझेदारी निभाते हुए 124 रन की नाबाद शतक पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में रोहित ने लिखा, "स्पेशल व्यक्ति के साथ स्पेशल रात। सीरीज जीतने का नायाबा तरीका। आईसमैन और हिट मैन जीत की तरफ बढ़े।"
Special night with the special man. Great way to win the series. #WeMarchOn #IceMan&Hitman pic.twitter.com/qad1WfGaR8
— Rohit Sharma (@ImRo45) August 28, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी को साथी खिलाड़ी ने दिया नया नाम !
रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
क्रिकेट की दुनिया में रोहित शर्मा को हिट मैन के नाम से जाना जाता है लेकिन रोहित ने धोनी के साथ बल्लेबाजी करते हुए उनके कूल टेंप्रामेंट के लिए आईस मैन नाम दे डाला। सभी जानते हैं कि धोनी कड़े से कड़े मुकाबले में अपना आपा नहीं खोते हैं। न ही उनके चेहरे के भाव बदलते हैं। वह अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिला देते हैं। लोगों ये भी कहते हैं कि जब वो लक्ष्य का पीछा करने आते हैं तो अपने सिर पर बर्फ की सिल्ली बांधकर आते हैं।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी को साथी खिलाड़ी ने दिया नया नाम !
धोनी
धोनी के इस कूल टेंप्रामेंट की तसदीक आंकड़े भी करते हैं। धोनी ने तीसरे वनडे में रोहित के साथ टीम इंडिया के लिए सफलता पूर्वक चेज किया। यह उनके करियर में 40वां मौका था जब उन्होंने सफलतापूर्वक रनों का पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाई। यह रनों का सफलतापूर्वक पीछा करने का नया विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज इंजमाम उलहक के नाम दर्ज था। इंजमाम ने 39 बार ये कारनामा किया था।