फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महेंद्र सिंह धोनी को साथी खिलाड़ी ने दिया नया नाम !

Wed, 30 Aug 2017 04:24 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Wed, 30 Aug 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
Hit Man Rohit Sharma Named MS Dhoni As Ice man
रोहित शर्मा और एमएस धोनी - फोटो : rohit Sharma Twitter
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए यू-टर्न साबित हो रही है। सीरीज से पहले उनके टीम में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी धोनी को अल्टीमेटम दे दिया था लेकिन धोनी ने एक बार फिर अनहोनी की होनी कर टीम इंडिया को न केवल परेशानी से निकाला साथ ही श्रीलंकाई सरजमीं पर लगातार चौथी वनडे सीरीज भी जिताई।  ऐसे में धोनी को साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा ने एक नया नाम दे दिया है। इससे पहले उन्हें माही, कैप्टन कूल, करिश्माई कप्तान, एमएसडी जैसे नामों से पुकारा जाता रहा है। ऐसे में इस सूची में एक नाम और जुड़ गया है। 

महेंद्र सिंह धोनी को साथी खिलाड़ी ने दिया नया नाम !

Hit Man Rohit Sharma Named MS Dhoni As Ice man
पल्लेकल वनडे जीतने के बाद धोनी और भुवी - फोटो : PTI
सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे में जब-जब टीम इंडिया अकिला धनंजय की फिरकी में फंसकर बैकफुट पर पहुंची  टीम इंडिया को महेंद्र सिंह धोनी ने ही संकट से उबारा। पल्लेकल में खेले गए दूसरे वनडे में आठवें विकेट के लिए  भुवनेश्वर कुमार के साथ नाबाद 100 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इसके बाद इसी मैदान पर खेले गए तीसरे वनडे में एक बार फिर करिश्मा करते हुए रोहित शर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 197 रन की साझेदारी कर जीत में अहम भूमिका अदा की। लेकिन इन दो जीत के बाद धोनी को एक नया नाम जरूर मिल गया। 

 

महेंद्र सिंह धोनी को साथी खिलाड़ी ने दिया नया नाम !

Hit Man Rohit Sharma Named MS Dhoni As Ice man
रोहित शर्मा - फोटो : icc
धोनी के साथ शतकीय साझेदारी निभाते हुए 124 रन की नाबाद शतक पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में रोहित ने लिखा, "स्पेशल व्यक्ति के साथ स्पेशल रात। सीरीज जीतने का नायाबा तरीका। आईसमैन और हिट मैन जीत की तरफ बढ़े।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी को साथी खिलाड़ी ने दिया नया नाम !

Hit Man Rohit Sharma Named MS Dhoni As Ice man
रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
क्रिकेट की दुनिया में रोहित शर्मा को हिट मैन के नाम से जाना जाता है लेकिन रोहित ने धोनी के साथ बल्लेबाजी करते हुए उनके कूल टेंप्रामेंट के लिए आईस मैन नाम दे डाला। सभी जानते हैं कि धोनी कड़े से कड़े मुकाबले में अपना आपा नहीं खोते हैं। न ही उनके चेहरे के भाव बदलते हैं। वह अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिला देते हैं। लोगों ये भी कहते हैं कि जब वो लक्ष्य का पीछा करने आते हैं तो अपने सिर पर बर्फ की सिल्ली बांधकर आते हैं। 

 
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी को साथी खिलाड़ी ने दिया नया नाम !

Hit Man Rohit Sharma Named MS Dhoni As Ice man
धोनी
धोनी के इस कूल टेंप्रामेंट की तसदीक आंकड़े भी करते हैं। धोनी ने तीसरे वनडे में रोहित के साथ टीम इंडिया के लिए सफलता पूर्वक चेज किया। यह उनके करियर में 40वां मौका था जब उन्होंने सफलतापूर्वक रनों का पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाई। यह रनों का सफलतापूर्वक पीछा करने का नया विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज इंजमाम उलहक के नाम दर्ज था। इंजमाम ने 39 बार ये कारनामा किया था। 

  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed