फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENGvsWI: हैंडिग्ले टेस्ट मैच के यह आंकड़ें आपको कर देंगे हैरान 

Wed, 30 Aug 2017 03:46 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 30 Aug 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
west indies and shai hope creates records in headingley test
शाई होप - फोटो : bbc
हैंडिग्ले में इंग्लैंड को हराकर वेस्टइंडीज ने 17 सालों बादएक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस टेस्ट मैच के कुछ ऐसे आंकड़ें हैं जो आपको हैरान कर देंगे। सीरीज का पहला टेस्ट पारी से हारने वाली वेस्टइंडीज टीम ने दूसरे टेस्ट में एक बड़ी जीत दर्ज की है। जो एक रिकॉर्ड है। वेस्टइंडीज की टीम पहला टेस्ट पारी और 209 रनों से हारी थी। इसके बाद उसने हैंडिग्ले में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया है। 

वेस्टइंडीज के पुराने दिन लौटेंगे?

west indies and shai hope creates records in headingley test
शाई होप
सीरीज का पहला टेस्ट पारी से हार कर दूसरा टेस्ट बड़े अंतर से जीतने के मामले में अब वेस्टइंडीज तीसरे स्‍थान पर पहुंच गई है। क्रिकेट की दुनिया में ऐसी जीत हासिल करने में टीम इंडिया नंबर 1 पर है। 2008 में श्रीलंकाई दौरे में टीम इंडिया को पहले टेस्ट में पारी और 239 रनों से करारी शिकस्त मिली थी। लेकिन बाद के टेस्ट में उसने श्रीलंका को 170 रनों से हरा दिया था। ऑस्ट्रेलिया 1998 में भारत से पहला टेस्ट पारी और 219 रनों से हारा था। लेकिन बाद में दूसरे टेस्ट में उसने टीम इंडिया को 8 विकेट से हरा दिया था। वेस्टइंडीज 17 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट जीता। इससे पहले 2000 में उसने इंग्लैंड को एजबेस्टन में हराया था। हैंडिग्ले से पहले इंग्लैंड की धरती पर वेस्टइंडीज ने 18 टेस्ट खेले, जिनमें उसे 15 में हार मिली तथा 3 ड्रा रहे। 
 

पिछले 20 सालों में विदेश में 88 टेस्ट खेले, 4 में ही जीत मिली

west indies and shai hope creates records in headingley test
वेस्टइंडीज
पिछले 20 सालों में वेस्टइंडीज ने विदेश में 88 टेस्ट खेले, जिनमें उसे महज 4 टेस्टों में ही जीत मिली। हेंडिग्ले से पहले उसे 2000 में एजबेस्टन में जीत मिली थी। 2007 में दक्षिण अफ्रीका के ‌खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में वह जीता। इसके बाद पिछले साल शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ भी उसे जीत मिली थी। इस दौरान वेस्टइंडीज के बांग्लादेश और जिंब्बाबे के दौरे को शामिल नहीं किया गया है। हेंडिग्ले में अब तक 76 टेस्ट मैच में किसी बल्‍लेबाज ने दोनों पारियों में शतक नहीं लगाया था। वेस्टइंडीज के शाई होप ने इस टेस्ट में दोनों पारियों में शतक बना इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होप ने ग्रीनिज की बराबरी की

west indies and shai hope creates records in headingley test
ग्रीनिज
वेस्टइंडीज के ओपनर गॉर्डन ग्रीनिज ने वेस्टइंडीज की तरफ से टेस्ट की दोनों पारियों में इससे पहले ओल्ड ट्रैफर्ड में 1976 में शतक लगाया था। इसके बाद ऐसा कारनामा शाई होप ने वेस्टइंडीज की तरफ से किया है। ऐसा करते वक्त ग्रीनिज की उम्र 25 साल 68 दिन थी। जबकि शाई होप की उम्र अभी 23 साल 288 दिन है।  
विज्ञापन

इससे पहले होप का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 90 रन था

west indies and shai hope creates records in headingley test
शाई होप
एक ही टेस्ट मैच में अपना पहला और दूसरा शतक लगाने वाले शाई होप दुनिया में तीसरे बल्लेबाज हो गए हैं। इससे पहले होप का सर्वाधिक टेस्ट स्कोर 90 रन था। होप से पहले लॉरेंस रो ने अपने पहले टेस्ट मैच में ही 214 और नाबाद 100 रन ठोक दिए थे। ऐसा करने वाले वह वेस्टइंडीज के एकमात्र बल्लेबाज हैं। रो और होप के अलावा न्यूजीलैंड के पीटर फॉल्‍टन ने भी यह कारनामा 2013 में किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed