फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Himachal Beat Kerala inside four sessions in Ranji Trophy

भारत में एक और खराब पिच, 4 दिन का खेल 4 सत्र में ही खत्म

Wed, 02 Dec 2015 02:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Dec 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
Himachal Beat Kerala inside four sessions in Ranji Trophy

भारत में इस समय खराब पिच को लेकर खूब चर्चा हो रही है और इस मामले में 2 और खराब पिच से विवाद और बढ़ सकता है। पिच के स्तर को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की खूब किरकिरी भी हो रही है। बीसीसीआई दुनिया की सबसे धनी खेल संस्था है लेकिन उसके पास खेलने लायक ढंग के पिच भी नहीं हैं।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के खेले गए पूरे 2 टेस्ट मैच (मोहाली और नागपुर) महज 3 दिन में ही खत्म हो गए थे। पिच को लेकर वैश्विक आलोचना भी हो रही है। टेस्ट पिच को लेकर जारी विवाद के बीच भारत में खेली जा रही घरेलू राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिप रणजी ट्रॉफी में भी घटिया पिच देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


रणजी ट्रॉफी के लीग चरण के मुकाबले 4 दिन के होते हैं लेकिन टूर्नामेंट के नौंवे राउंड के मुकाबले के दूसरे दिन बुधवार को एक मैच महज 4 सत्र में ही खत्म हो गया। इससे पहले आठवें राउंड में बंगाल और ओडिशा के बीच मुकाबला डेढ़ दिन में ही खत्म हो गया था। खराब पिच को लेकर पराजित टीम ओडिशा मे बीसीसीआई के लिखित में शिकायत कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब केरल के मामल्लपुरम में केरल और हिमाचल प्रदेश के बीच खेले गया मुकाबला महज 4 सत्र में ही खत्म हो गया जिसमें मेजबान टीम मैच हार गई। इस सत्र में ऐसा आठवीं बार हुआ है जब टूर्नामेंट में कोई मैच सिर्फ 2 दिन के अंदर ही खत्म हो गया।

सिर्फ 4 सत्र में ही गिर गए 40 विकेट

Himachal Beat Kerala inside four sessions in Ranji Trophy

मामल्लपुरम में केरल और हिमाचल प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी का नौंवां मुकाबला खेला गया जो मैच के दूसरे दिन के पहले ही सत्र में समाप्त भी हो गया। विकेटों के पतझड़ के बीच हिमाचल को जीत के लिए 24 रन का लक्ष्य मिला और उसने 17 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद मैच 6 विकेट से जीत लिया। जीत से हिमाचल को पूरे 6 अंक मिले।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला मेजबान केरल के लिए सही नहीं रहा और 16 रन पर पहला विकेट खोने के बाद 103 रन पर पूरी टीम ही आउट हो गई। कप्तान संजू सैमसन ने 25 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। हिमाचल की ओर से राहुल सिंह ने 19 रन देकर 6 विकेट झटके। जिसके जवाब में हिमाचल की टीम ने थोड़ी ढंग की बल्लेबाजी की और 38 ओवर में 163 रन बनाकर 60 रनों की बढ़त ले ली। ओपनर प्रशांत चोपड़ा ने सर्वाधिक 40 रन बनाए।

पहली पारी के आधार पर 60 रनों से पिछड़ने के बाद मेजबान केरल की टीम ने दूसरी पारी दूसरे दिन शुरू की और 25.2 ओवर में 83 रन पर ही सिमट गई। इस बार बिपुल शर्मा ने कहर ढाया और 33 रन पर 6 विकेट झटके। हिमाचल को जीत के लिए 24 रनों का लक्ष्य मिला और इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहमान टीम को पसीना बहाना पड़ गया और 17 रन पर 4 विकेट खो दिए, लेकिन मैच जीतने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed