फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Highest Taxpaying Indian Cricketers Virat Kohli Sachin Tendulkar MS Dhoni Taxes More Than Ipl Players

Cricketers Tax: आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी की कीमत से तीन गुना ज्यादा टैक्स देते हैं कोहली, धोनी से दोगुना

Thu, 05 Sep 2024 12:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 05 Sep 2024 12:51 PM IST
सार

कोहली पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के बाद क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। वह भारत की सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली हस्तियों की सूची में अन्य खेल हस्तियों से आगे हैं।

विज्ञापन
Highest Taxpaying Indian Cricketers Virat Kohli Sachin Tendulkar MS Dhoni Taxes More Than Ipl Players
कोहली और धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

फॉर्च्यून इंडिया द्वारा जारी एक सूची के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली वित्तीय वर्ष 2023-24 में देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले खिलाड़ी हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के शीर्ष खेल आइकन में से एक कोहली ने वित्त वर्ष 2023-24 में 66 करोड़ रुपये का भुगतान किया। यह राशि आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क (₹24.75 करोड़) की बिक्री मूल्य से लगभग तीन गुना अधिक है। ओवरऑल सेलिब्रिटी की बात करें तो उनके ऊपर सिर्फ शाहरुख खान (92 करोड़), विजय (80 करोड़), सलमान खान (75 करोड़) और अमिताभ बच्चन (71 करोड़) का नंबर आता है।
विज्ञापन

Highest Taxpaying Indian Cricketers Virat Kohli Sachin Tendulkar MS Dhoni Taxes More Than Ipl Players
विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी - फोटो : ANI
कोहली पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के बाद क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। वह भारत की सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली हस्तियों की सूची में अन्य खेल हस्तियों से आगे हैं। सूची में अगले सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले स्पोर्ट्स आइकन एमएस धोनी हैं। दो बार के विश्व कप विजेता पूर्व भारतीय कप्तान ने पिछले वित्त वर्ष में 38 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करके ओवरऑल सेलिब्रिटी लिस्ट में सातवां स्थान हासिल किया है। हालांकि, कोहली धोनी से भी दोगुना टैक्स देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Highest Taxpaying Indian Cricketers Virat Kohli Sachin Tendulkar MS Dhoni Taxes More Than Ipl Players
सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला
धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि, वह सबसे अधिक कमाई करने वाले भारतीय खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। वह अब केवल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। वह अगल सीजन खेलेंगे या नहीं, इस पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। कोहली और धोनी के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एकमात्र अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटीज की टॉप-10 की लिस्ट में शामिल हैं। सचिन ने वित्त वर्ष 2023-24 में टैक्स के रूप में कुल 28 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
विज्ञापन

Highest Taxpaying Indian Cricketers Virat Kohli Sachin Tendulkar MS Dhoni Taxes More Than Ipl Players
हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत - फोटो : IPL
पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली सूची में 12वें स्थान पर हैं। गांगुली ने टैक्स के रूप में 23 करोड़ रुपये का भुगतान किया। इस सूची में भारतीय टीम के मौजूदा स्टार हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत भी शामिल हैं। ऑलराउंडर हार्दिक ने 13 करोड़ रुपये के टैक्स का भुगतान किया, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत, जो लंबे समय से चोट के बाद टेस्ट वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं, ने टैक्स के रूप में 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

भारत की सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली हस्तियों की पूरी लिस्ट
नाम टैक्स राशि पेशा
शाहरुख खान ₹92 करोड़ अभिनेता
'दलपति' विजय ₹80 करोड़ अभिनेता
सलमान खान ₹75 करोड़ अभिनेता
अमिताभ बच्चन ₹71 करोड़ अभिनेता
विराट कोहली ₹66 करोड़ क्रिकेटर
अजय देवगन ₹42 करोड़ अभिनेता
महेंद्र सिंह धोनी ₹38 करोड़ क्रिकेटर
रणबीर कपूर ₹36 करोड़ अभिनेता
सचिन तेंदुलकर ₹28 करोड़ क्रिकेटर
ऋतिक रोशन ₹28 करोड़ अभिनेता
कपिल शर्मा ₹26 करोड़ कॉमेडियन
सौरव गांगुली ₹23 करोड़ क्रिकेटर
करीना कपूर ₹20 करोड़ अभिनेत्री
शाहिद कपूर ₹14 करोड़ अभिनेता
मोहनलाल ₹14 करोड़ अभिनेता
अल्लू अर्जुन ₹14 करोड़ अभिनेता
हार्दिक पांड्या ₹13 करोड़ क्रिकेटर
कियारा आडवाणी ₹12 करोड़ अभिनेत्री
कैटरीना कैफ ₹11 करोड़ अभिनेत्री
पंकज त्रिपाठी ₹11 करोड़ अभिनेता
आमिर खान ₹10 करोड़ अभिनेता
ऋषभ पंत ₹10 करोड़ क्रिकेटर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed