{"_id":"571767ef4f1c1b44498b45d9","slug":"high-court-okeys-for-ipl-match-in-pune-on-1-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई को राहत, एक मई को पुणे में ही होगा मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई को राहत, एक मई को पुणे में ही होगा मैच
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Apr 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांबे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई को पुणे में एक मई को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले कराने की अनुमति दे दी है। इससे कुछ दिन पहले ही अदालत ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 30 अप्रैल के बाद होने वाले आईपीएल के सभी मैच सूखाग्रस्त महाराष्ट्र से बाहर कराने का फैसला दिया था।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति वीएम कनाडे और एमएस कर्णिक की खंडपीठ यह अनुमति बीसीसीआई महाप्रबंधक (खेल विकास) रत्नाकर शेट्टी की याचिका पर दी। उन्होंने कोर्ट से अपील की थी कि बीसीसीआई को एक मई को मैच पुणे में ही कराने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने 12 अप्रैल को फैसला दिया था कि 30 अप्रैल के बाद महाराष्ट्र में होने वाले आईपीएल के सभी मैच ट्रांसफर कर दिए जाएं। इसके बाद 13 मैच अन्य राज्यों को ट्रांसफर किए गए। शेट्टी ने याचिका में एक मई को होने वाला मैच पुणे में ही कराने की अनुमति मांगी थी और दलील दी थी कि एक दिन के भीतर मैच कहीं और कराने का बंदोबस्त संभव नहीं था।
विज्ञापन
पुणे को 29 अप्रैल को गुजरात लायंस के खिलाफ पुणे में खेलना है और बीसीसीआई और पुणे फ्रेंचाइजी के लिए एक मई को महाराष्ट्र के बाहर मैच शिफ्ट करना संभव नहीं था क्योंकि एक दिन में सारे इंतजाम नहीं किए जा सकते। कोर्ट ने बीसीसीआई की दलीलें सुनने के बाद अनुमति दे दी लेकिन कहा कि यह अपवाद है।