{"_id":"d1627cd2-ca2d-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"here-why-are-not-sleeping-in-tihar-jail-sreesanth","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, तिहाड़ जेल में सो क्यों नहीं रहे श्रीसंत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जानिए, तिहाड़ जेल में सो क्यों नहीं रहे श्रीसंत
नई दिल्ली/भरत पांडेय
Updated Sat, 01 Jun 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग मामले में तिहाड़ में बंद श्रीसंत को नींद नहीं आ रही है। वार्ड में गर्मी से बढ़ी परेशानी की शिकायत करते हुए श्रीसंत ने जेल प्रशासन से कूलर की मांग की है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल नंबर एक स्थित मुलाहजा वार्ड लगे एग्जॉस्ट पंखे से भी राहत नहीं मिलने से श्रीसंत व अजित चंदीला खासे परेशान हैं। तीन दिन से गर्मी के कारण श्रीसंत की नींद गायब है।
विज्ञापन
हालांकि, श्रीसंत के लिए कूलर की व्यवस्था होने की संभावना कम है। जेल की कैंटीन से बोतलबंद पानी खरीदने की दोनों की मजबूरी बन गई है।
सूत्रों के अनुसार, श्रीसंत ने जेल प्रशासन से साहित्य व राजनीति से जुड़ी कई पुस्तकों की मांग की है। इसके बाद कई पत्र-पत्रिकाएं जेल में उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल की महानिदेशक विमला मेहरा का कहना है कि जेल नियमावली के अनुसार श्रीसंत व अन्य क्रिकेटरों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
जेल से बाहर आया अंकित
क्रिकेटर अंकित चव्हाण के जमानत पर जेल से निकलते ही चेहरे पर खुशी लौट आई। बृहस्पतिवार को देर रात तक जेल में अंकित अदालत से परवाना आने का इंतजार करता रहा, लेकिन यह नहीं पहुंचा।
शुक्रवार देर शाम परवाना जेल तक पहुंचने के बाद उसे रात आठ बजे जमानत पर छोड़ दिया गया। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि अदालत ने अंकित को 6 जून को समर्पण करने का निर्देश दिया है।